भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर( Deepak Chahar)की पत्नी जया भारद्वाज के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना हरीपर्वत में क्रिकेटर के पिता ने कारोबारी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कारोबारी पिता-पुत्र ने जया भारद्वाज के साथ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। आगरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्रिकेटर दीपक चाहर (Deepak Chahar) के पिता लोकेंद्र चाहर ने बताया कि जया के साथ हैदराबाद राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी एवं कारोबारी कमलेश पारिख और उनके पुत्र ने 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि एमजी रोड स्थित पारिख स्पोर्टस के मालिक ध्रुव पारिख और उनके पिता कमलेश पारिख से पिछले वर्ष व्यापार के सिलसिले में बातचीत हुई थी। पिता-पुत्र चंद्रधीर अपार्टमेंट, अवंती कारपोरेशन हाउसिंग सोसाइटी हैदराबाद के रहने वाले हैं। कमलेश पारिख, हैदराबाद के जूता कारोबारी हैं। वह हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशसन में राज्य टीमों के पूर्व पदाधिकारी भी हैं।
जया भारद्वाज ने ध्रुव पारिख व कमलेश पारिख पर विश्वास करके व्यापार के लिए एग्रीमेंट किया था। सात अक्टूबर 2022 को उनके खाते में दस लाख रुपये ऑनलाइन स्थानांतरित कर दिए। दोनों ने धोखाधड़ी एवं बदनीयती से अमानत में खयानत करते हुए रकम हड़प ली। मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर की तहरीर पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत में मुकदमा दर्ज किया है।
लोकेंद्र चाहर ने शिकायत में बताया है कि आरोपी कमलेश पारीख हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में राज्य क्रिकेट टीमों के मैनेजर रहे हैं। बेटा ध्रुव पारीख की आगरा में एमजी रोड पर पारीख स्पोर्ट्स के नाम से फर्म है। पैसा वापस मांगने पर आरोपी अपनी ऊंची पहुंच होने का हवाला देकर धमकी दे रहे हैं।
आरोप है कि आरोपी गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले को दर्ज कर थाना हरीपर्वत पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में पुलिस फर्म के मालिकों की भी जानकारी जुटा रही है।
दीपक की पत्नी जया दिल्ली की रहने वाली हैं। पिछले साल जून में जया और क्रिकेटर दीपक चाहर (Deepak Chahar) की शादी हुई थी। चाहर इंडियन प्रीमियर लीग की चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। चेन्नई ने उन्हें 14 करोड़ रुपए में दोबारा टीम में शामिल किया है। हालांकि दीपक चोट के कारण काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?