असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा, ”मुझे गर्व होता है कि आज त्रिपुरा ( Tripura ) में असम से ज्यादा विकास हो रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोला था कि मैं त्रिपुरा को HIRA देने आया हूं। इसका मतलब हाईवे, इंटरनेट, रेलवे और एयरवे है। आज आप देखिए त्रिपुरा उत्तर पूर्व का एक विकसित राज्य बन चुका है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने त्रिपुरा ( Tripura ) में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, गांधी परिवार और सीपीएम पर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में हमें खंडित सरकार नहीं चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के लिए एक परिवार देश से ऊपर है, कांग्रेस का देश की स्वाधीनता में कोई योगदान नहीं है।हिमंत बिस्वा का दावा है,त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 बीजेपी बड़े अंतर से जीतेगी।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीपीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि त्रिपुरा में शांति का माहौल है। सीपीएम की ओर से बनाया गया राजनीतिक आतंकवाद का माहौल अब यहां नहीं है, साथ ही उन्होंने दावा किया कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे में कोई कमी नहीं आई है।
त्रिपुरा चुनाव( Tripura Election 2023)को लेकर बीजेपी तेज तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार (3 फरवरी) को गोमती जिले के अमरपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए माकपा और कांग्रेस के गठबंधन में चुनाव लड़ने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों ने राज्य के विकास के लिए नहीं, बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए हाथ मिलाया है।
Overwhelmed by the huge turnout of people at the election rally addressed by me in Banamalipur constituency, Tripura.
I urged voters to elect @BJP4Tripura candidate & State BJP chief Shri @Rajib4BJP for ensuring continuity in the current growth trajectory. pic.twitter.com/3IUwnG3oKk
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 3, 2023
मुझे गर्व होता है कि आज त्रिपुरा में असम से ज्यादा विकास हो रहा है। PM ने बोला था ‘मैं त्रिपुरा को HIRA देने आया हूं- हाईवे, इंटरनेट, रेलवे, एयरवे’,आज आप देखिए त्रिपुरा उत्तर पूर्व का एक विकसित राज्य बन चुका है: विजय संकल्प जनसभा में असम CM हिमंता बिस्वा सरमा, बनमालीपुर, त्रिपुरा pic.twitter.com/n7SKKEospS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?