दिल्ली ( Delhi ) के तुगलक रोड थाना इलाके में आईबी निदेशक के घर पर सुरक्षा में मौजूद सीआरपीएफ( CRPF ) के 53 साल वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई )ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, एएसआई राजबीर सिंह ने शुक्रवार शाम सवा चार बजे कथित तौर पर अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक एएसआई के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच कर रही है, इस मामले में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
सीआरपीएफ( CRPF ) के एएसआई राजबीर सिंह दिल्ली में आईबी के निदेशक के आवास पर तैनात थे। उन्होंने कल शाम 4 बजकर 15 मिनट पर अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और ना ही अभी तक यह पता चल पाया कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया है। एएसआई को तुगलक रोड थाना क्षेत्र में आईबी निदेशक के आवास पर तैनात किया गया था।दिल्ली पुलिस ने कहा, “शुरुआती जांच के मुताबिक, राजबीर कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 4.15 बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को दो राउंड गोली मार ली। उन्होंने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मौके से फिंगर प्रिंट बरामद करने के लिए जिले की फोरेंसिक क्राइम टीम को बुलाया गया। पुलिस सुसाइड के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ( CRPF ) एएसआई मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। एएसआई के परिवार को सूचित कर दिया गया है और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पूछताछ शुरू कर दी गई है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, अर्धसैनिक बलों में 2017 में 123, 2018 में 96 और 2019 में 129 आत्महत्याएं हुईं। यह आंकड़ा 2020 में 137 पर था और 2021 में 153 आत्महत्या के उच्चतम स्तर पर था, जिसमें 58 मामले दर्ज किए गए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?