जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ( Kupwara ) जिले के क्रालपोरा में रहने वाले एक गैर स्थानीय परिवार के पांच सदस्यों की मंगलवार रात को कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी माजिद अंसारी अपने परिवार के साथ क्रालपोरा में एक किराए के मकान में रह रहा था।
परिवार के सभी पांच सदस्य सुबह बेहोशी की हालत में पाए गए। आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें जब अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्या में मामला दम घुटने का सामने आ रहा है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान माजिद अंसारी (35), उसकी पत्नी सोहाना खातून (30), बेटा फैजान अंसारी (4), अबू जर (3) और एक नवजात शिशु के रूप में हुई है।
कुपवाड़ा ( Kupwara ) जिले के ब्लॉक मेडिकल अफसर (बीएमओ) क्रालपोरा ने परिवार के सदस्यों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दम घुटने का संभावित मामला हो सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना उनके घर बिजनौर दे दी है।
J&K | Five members of a family were found dead in Kupwara
I reached here in an ambulance & saw 5 people lying dead in a room incl 3 children in which two were 5-7 year old and one was 2 days old. Cause of death can be due to monoxide poisoning: Mohd Shafi, BMO Kralpora (08.02) pic.twitter.com/lEB3KMCG0g
— ANI (@ANI) February 9, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?