ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे हीरो मोटर्स( Hero Motors ) कंपनी के कर्मचारियों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में चार कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसा उस वक्त हुआ जब रोडवेज की बस दिल्ली जा रही थी। हादसे के बाद आरोपित चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) में बादलपुर कोतवाली इलाके क्षेत्र के जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स ( Hero Motors )कंपनी के सामने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को रोडवेज डिपो की बस ने टक्कर मार दी। जिसमें चार कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि तीन कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स ( Hero Motors )कंपनी की बुधवार रात में साढ़े ग्यारह बजे शिफ्ट छूट रही थी। उसी समय दादरी की तरफ से नोएडा की ओर जा रही बदायूं डिपो की रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को टक्कर मार दी।
सेंट्रल नोएडा ( Noida ) एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि थाना बादलपुर में बीती रात हीरो मोटर्स ( Hero Motors )कंपनी के कर्मचारी जो नाइट शिफ्ट के लिए जा रहे थे,उनकी नोएडा डिपो की बस से टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
हादसे का शिकार कर्मचारी संकेश्वर कुमार दास, मोहरी कुमार, सतीश, गोपाल, अनुज, धर्मवीर और संदीप हुए। इनमें चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं।घायलों को इलाज के लिए निठारी लाया गया था। वहां से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?