छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नारायणपुर (Narayanpur) पहुंचकर दिवंगत भाजपा नेता सागर साहू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सागर साहू के परिवार से भी मुलाकात की और सांत्वना देते हुए कहा कि पूरी पार्टी उनके साथ है। नड्डा ने कहा कि सागर साहू हमारे वरिष्ठ सहयोगी और जिला उपाध्यक्ष थे। नक्सलियों ने उन्हें बेरहमी से मार दिया। इससे हम सभी दुखी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हमने एक महीने में तीन साथियों को खो दिया है।
नारायणपुर (Narayanpur) में भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि, साथी के बिछड़ने के कारण हम सभी गमगीन हैं। मुझे कल रात ही पता चला। जब जगदलपुर आ रहा था, तब उत्साह में था, पर इस घटना ने द्रवित कर दिया। तभी तय कर लिया था कि अपने साथी को अंतिम विदाई देने जरूर जाऊंगा। नड्डा ने कहा कि, मुझे बताया गया कि उन्होंने पुलिस को सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सागर साहू के परिवार की हम देखभाल करेंगे, लेकिन नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार के इस शासन में नक्सली हमले बढ़ गए हैं। कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। नड्डा ने कहा कि, सागर साहू इस देश के विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे थे। उनकी लड़ाई अधूरी नहीं रहेगी। उसमें सफलता मिले, इस बात की हम प्रयास करते रहेंगे। वैचारिक लड़ाई हम लड़ेंगे। मुझे पूरा विश्वास है प्रजातांत्रिक तरीके से इस वैवचारिक लड़ाई में हम विजय भी होंगे। ऐसी कायरना हरकत करने वाली विचारधारा को हम परास्त करेंगे।
दरअसल नारायणपुर (Narayanpur) में के छोटे डोंगर में थाने से करीब 100 मीटर दूर ही भाजपा नेता सागर साहू का घर में घुसकर गोली मार दी गई थी। सागर साहू घर में टीवी देख रहे थे। उनके सिर में गोली मारने के बाद नक्सली वहां से भाग निकले।
Sad that a senior colleague, Sagar Sahu who was our district vice-president, was brutally killed by naxals. We’re all grief-stricken…Under the current govt in Chhattisgarh, naxal attacks are rising. BJP workers are being targetted. We lost 3 colleagues within a month: BJP chief pic.twitter.com/MPINMOHViz
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 11, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?