उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की चित्रकूट जेल (Chitrakoot Jail) में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी ( Mukhtar Ansari ) के बेटे और अपने पति अब्बास अंसारी से मुलाकात करने पहुंची निखत बानो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखत बानो शुक्रवार की सुबह अब्बास से अवैध तरीके से मुलाकात करने पहुंची थी। इस बात की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे चित्रकूट के डीएम और एसपी ने जेल पर छापेमारी कर दी। छापेमारी में निखत के पास से मोबाइल फोन और कई अन्य ऐसी वस्तुएं मिलीं, जिन्हें जेल में ले जाने पर मनाही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक,चित्रकूट जेल ( Chitrakoot Jail)के अंदर एक कमरे से माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की पत्नी निखत बानो को पकड़ा गया है। एक खुफिया सूचना पर डीएम और एसपी ने जेल में छापा मारकर निखत को पकड़ा है। जिस कमरे में निखत मिली, उसमें बाहर से ताला बंद था। डीएम और एसपी ने खुद अपने सामने ताला खुलवाया। निखत हर दिन अवैध तरीके से जेल में अब्बास से 3-4 घंटे मुलाकात करती थी। पुलिस ने निखत को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में चित्रकूट जेल ( Chitrakoot Jail) के जेलर संतोष कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर पीयूष पांडेय और 5 जेल वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया है। जेल सुपरिनटैंडैंट अशोक सागर को सस्पेंड करने की सिफारिश शासन से की गई। उन्नाव के जेलर राजीव कुमार को सिंह चित्रकूट जेल का प्रभार दिया गया है।
चित्रकूट डीएमअभिषेक आनंद ने कहा, ‘शुक्रवार को हमें सूचना मिली थी कि जेल में बंद संवेदनशील कैदी अवैध तरीके से मुलाकात कर रहे हैं। इस पर एसपी के साथ जेल में छापा मारा गया। वहां अब्बास अपनी बैरक में नहीं मिला। इसके बाद जेल परिसर के कमरों की तलाशी ली गई। एक कमरे में बाहर से ताला लगा था, जिसे खुलवाया गया, तो अंदर अब्बास की पत्नी निखत मिली।”
बताया जा रहा है कि अब्बास को छापे से थोड़ी देर पहले ही जेल कर्मियों ने कमरे से निकाल दिया था। सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी मनी लॉड्रिंग केस में 18 नवंबर 2022 से चित्रकूट जेल में बंद है। वह मऊ सीट से विधायक है।
मामले में रगौली चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह ने कर्वी कोतवाली में अब्बास, उनकी पत्नी निखत, जेलर अशोक सागर, डिप्टी जेलर सुशील कुमार, ड्राइवर नियाज, कॉन्स्टेबल जगमोहन और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।चौकी इंचार्ज के मुताबिक, निखत का ड्राइवर भी इस साजिश में शामिल था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों अब्बास अंसारी को फोन उपलब्ध कराते थे। अब्बास उसी फोन से मुकदमे के गवाहों को धमकाता था। उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता था। गृह विभाग के आदेश पर DIG जेल प्रयागराज को जांच सौंपी गई है।
डीएम व एसपी ने शनिवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि जेल के बाहर गाड़ी लिए खड़े विधायक की पत्नी के चालक नियाज को भी पकड़ लिया गया है। जेल चौकी प्रभारी श्यामदेव सिंह की तहरीर पर विधायक अब्बास अंसारी, पत्नी निखत बानो, चालक नियाज, जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर सुशील कुमार, कांस्टेबल जगमोहन व कुछ अज्ञात ड्यूटीरत सिपाहियों के खिलाफ जेल से भगाने की साजिश रचने, हत्या व रंगदारी वसूलने की धमकी, नियमों की अनदेखी कर मुलाकात करने, जेल में आपत्तिजनक सामग्री रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को ही निखत व नियाज का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस ने अदालत में पेश किया। शाम को इन्हें जेल भेजा गया है।
#चित्रकूट जेल में अनाधिकृत रुप से कारागार नियमों के विरुद्ध चल रही मुलाकात एवं अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस एवं प्रसाशन ने कसा शिकंजा ।अब्बास अंसारी की जेल से चल रही अपराधिक गतिविधियों पर जेल कर्मियों सहित अब्बास अंसारी की पत्नी व उसके ड्राईवर पर मुकदमा हुआ दर्ज । pic.twitter.com/xH2DiZ20xF
— Chitrakoot Police (@chitrakootpol) February 11, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?