राजस्थान ( Rajasthan ) के चूरू(Churu ) जिले के तारानगर में शुक्रवार देर रात सांत्यू सर्किल के पास राजगढ़ रोड पर एक बोलेरो ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को तारानगर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे,रात को खाना लेने जा रहे थे।
चूरू(Churu ) जिले के तारानगर पुलिस थाने में शनिवार को सरदारशहर तहसील के गांव बिल्यूं निवासी रामनिवास जाट ने केस दर्ज कराया। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई जयवीर (29) तारानगर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह अपने दोस्त जीरामजी का बास राजगढ़ निवासी संदीप गिल के साथ स्कूटी लेकर खाना लेने के लिए जा रहा था। अग्रसेन और सांत्यू सर्किल के बीच राजगढ़- सरदारशहर रोड पर सामने से आ रहे बोलेरो चालक नरेंद्र कस्वा ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बोलेरो की स्पीड इतनी तेज थी कि वह सामने बने वर्कशॉप की दीवार को तोड़कर दूर सड़क किनारे रखी बजरी में जाकर रुकी।
मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बोलेरो चालक नरेंद्र कस्वा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जयवीर व संदीप गिल दोनों ही अविवाहित हैं। जयवीर तारानगर में निजी फाइनेंस कंपनी में जॉब करता है, जबकि संदीप गिल ने चूरू (Churu ) में लाइब्रेरी खोल रखी है।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त