आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे( Agra-Lucknow Expressway ) पर शनिवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से बागेश्वर धाम जा रहे कामधेनु स्टील कंपनी के मालिक नवीन सिंघल समेत दो लोगों की इसमें मौत हो गई। कारोबारी की फॉर्च्यूनर कार की एक कंटेनर से जबरदस्त टक्कर हो गई। अस्पताल ले जाते समय नवीन सिंघल की मौत हो गई। दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे( Agra-Lucknow Expressway ) पर शनिवार सुबह 7:51 पर आगरा की तरफ से बागेश्वर धाम जा रहे फॉर्च्यूनर कार के ड्राइवर को कोहरे की वजह से समझ में नहीं आया और वह लेफ्ट साइड चला गया। इसके चलते लखनऊ की तरफ से आ रहे बंद कंटेनर से उसकी टक्कर हो गई जिसमें कंटेनर पलट गया और फॉर्च्यूनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फॉर्च्यूनर में बैठे नवीन सिंघल (60) और अनिल गोयल की मौत हो गई।
अनिल गोयल के दामाद 35 वर्षीय अंशुल मित्तल और कार चालक श्रीनिवास घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर का ड्राइवर मौके से भाग गया है जिसकी तलाश की जा रही है। मौके से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाया जा रहा है। कार का एयर बैग खुलने के कारण श्रीनिवास और अंशुल मित्तल को कम चोटें आई हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?