चेन्नई (Chennai) से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए फिर एक बुरी खबर सामने आ रही है। तमिल के मशहूर कॉमेडियन मायिलसामी(Actor Mayilsamy ) का निधन हो गया है। टॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और नेता नंदामुरी तारक रत्न के निधन के तुरंत बाद साउथ इंडस्ट्री के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है। कॉमेडियन मायिलसामी 57 साल के थे और हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सालिग्रामम (चेन्नई) में एक्टर की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें चेन्नई एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मृत्यु पहले ही हो चुकी है।
उन्होंने टॉप एक्टर्स अजीत कुमार, विजय और कमल हासन के साथ भी काम किया था। मायिलसामी कई टीवी डिबेट्स में भी नजर आ चुके हैं।कई साथी कलाकारों ने मायिलसामी के निधन पर शोक व्यक्त किया, कमल हासन ने मायिलसामी को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी है।
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने भी अपने ट्वीट के जरिए इस बात पुष्टि की है कि मायिलसामी (Actor Mayilsamy )अब हमारे बीच नहीं रहे, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अभिनेता को कल बेचैनी महसूस हुई जिसके बाद उनका परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया।अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में ही माइलसामी का निधन हो गया और डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मायिलसामी (Mayilsamy )की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने विवेक और वडिवेलु सहित हास्य कलाकारों के साथ 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। मायिलसामी ने कंचना (2011), वेदालम (2015), गिल्ली (2004), वीरम (2014), कंचना-2 (2015), कसु मेला कसु (2018) समेत विभिन्न फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। कॉमेडियन ने 2021 के विधानसभा चुनाव में विरुगंबक्कम निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था। मायिलसामीन केवल हास्य कलाकार नहीं थे, बल्कि उन्होंने कई बेहतरीन चरित्र भूमिकाएं भी निभाई थीं। फिल्मों के अलावा मायिलसामी ने टीवी शो भी किया था। उन्होंने Lollupa को होस्ट भी किया था।
Tamil comedian and Actor Mayilsamy passed away at the age of 57 due to a heart attack, in Chennai.
— ANI (@ANI) February 19, 2023
நகைச்சுவை நடிப்பில் தனக்கென்று ஒரு பாணியை முன்னிறுத்தி வெற்றி கண்டவர் நண்பர் மயில்சாமி. உதவும் சிந்தையால் பலராலும் நினைக்கப்படுவார். அன்பு நண்பருக்கென் அஞ்சலி #Mayilsamy
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) February 19, 2023
Versatile Actor #Mayilsamy ( @mayilsamyR ) Finish his Dubbing for #Glassmate Movie
RELEASING SOON🌊 @angaiyarkannan1@Rajsethupathy1 @actressbrana @santhoshchoreo @dnextoff @teamaimpr pic.twitter.com/WgSvAN5bm3
— D Next (@dnextoff) February 18, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?