लखनऊ ( Lucknow) में बिक्रीकर अधिकारी को पीटने और जानमाल की धमकी देने के मामले में व्यापारी नेता व पूर्व राज्य सभा सांसद बनवारी लाल(Banwari Lal Kanchhal ) को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई है। एसीजेएम अंबरीष कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने कंछल पर 5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। दोषी ठहराए जाने पर पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल की ओर से प्रोवेशन (परिवीक्षा) का लाभ देकर छोड़ने की अपील की गई। कोर्ट ने कंछल को प्रोवेशन पर छोड़ने से इंकार कर दिया।
कोर्ट ने कहा कि दोषी पूर्व राज्य सभा सांसद के साथ ही एक व्यापारी नेता भी है। ऐसे चर्चित व्यक्ति को प्रोवेशन का लाभ दिए जाने पर जन समुदाय में न्यायपालिका को लेकर गलत भाव पैदा होगा। इसके बाद दोषी बनवारी लाल कंछल (Banwari Lal Kanchhal ) की ओर से अदालत में एक प्रार्थनापत्र देकर जमानत पर रिहा करने की अपील की गई। कोर्ट ने उनकी अर्जी स्वीकार करते हुए 20-20 हजार रुपये की दो जमानत एवं मुचलका दस दिनों में कोर्ट में दाखिल करने का आदेश दिया।
सहायक अभियोजन अधिकारी सोनू सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट तात्कालिक बिक्रीकर अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने 6 अक्टूबर 1991 को हजरतगंज थाने में दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि दोपहर बाद जब मीराबाई मार्ग परिसर स्थित कार्यालय में राजकीय कार्य कर रहा था, तभी आरोपी बनवारी लाल कंछल (Banwari Lal Kanchhal ) ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर उनसे अभद्रता करने के साथ मारपीट की। साथ ही धमकाया कि रोड चेकिंग कर लखनऊ में माल से लदी गाड़ियां पकड़ना बंद कर दो।
बताया गया कि इसके पहले भी आरोपियों ने सचल दल कार्यालय पहुंचकर बिक्रीकर अधिकारी डीसी चतुर्वेदी के साथ गाली गलौज की थी तथा कार्यालय में रखी हुई कुर्सियां तोड़कर राजकीय कार्य में व्यवधान पैदा कर अफसरों व कर्मचारियों को डराया धमकाया था। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में वादी सहित पांच गवाह पेश किए गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?