कर्नाटक ( Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा( BS Yediyurappa ) ने राजनीति से संन्यास ले लिया। बुधवार को विधानसभा में उन्होंने कहा कि ये मेरी फेयरवेल स्पीच है। ये एक दुर्लभ पल है, क्योंकि अब मैं दोबारा चुनाव नहीं लडूंगा। मुझे बोलने का मौका देने के लिए शुक्रिया।
बीएस येदियुरप्पा( BS Yediyurappa ) ने स्पीच में पीएम मोदी को धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि अगर भगवान ने मुझे शक्ति दी तो मैं पांच साल बाद होने वाले अगले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को सत्ता में लाने के लिए अपना पूरा जोर लगाऊंगा। मैं पहले ही कह चुका हूं कि अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन पीएम मोदी और पार्टी ने मुझे जो सम्मान और पद मिला उसके मैं जीवनभर नहीं भूल पाऊंगा।
भावुक कर देने वाले अपने भाषण में उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि मुझे मुख्यमंत्री पद से उन्हें हटाया गया था। ये गलत है। येदियुरप्पा को किसी ने मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाया था। येदियुरप्पा ने अपनी उम्र के चलते ये फैसला लिया था।
दरअसल, जुलाई 2021 में येदियुरप्पा ने पार्टी आलाकमान के कहने पर मुयख्मंत्री पद छोड़ दिया था और उनकी जगह पर बासवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसे लेकर विपक्ष कई बार येदियुरप्पा की पार्टी पोजिशन पर सवाल उठाता रहा है।
स्पीकर और विधायकों ने उनसे अनुरोध किया कि वे 24 फरवरी को कर्नाटक बजट सेशन के आखिरी दिन भी स्पीच दें। विपक्ष के कई सदस्यों ने उनसे कहा कि वे विधानसभा चुनाव दोबारा लड़ें। इस पर येदियुरप्पा ने कहा कि चुनाव न लड़ने का ये मतलब नहीं है कि वे घर पर बैठ जाएंगे। विधानसभा चुनावों के बाद वे राज्य का दौरा करेंगे और पार्टी और दूसरे उम्मीदवारों के लिए कैंपेन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे आखिरी सांस तक पार्टी को बड़ा और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।
बीएस येदियुरप्पा( BS Yediyurappa ) ने कहा कि मैं इस तरफ बैठे अपने सभी विधायकों को कहना चाहूंगा कि आत्मविश्वास के साथ काम करें और चुनावों की तैयारी करें। उस तरफ बैठे कई लोग (विपक्ष) हमारे साथ आना चाहते हैं। अगर आप कॉन्फिडेंट रहेंगे तो हम उन्हें अपने साथ लेकर भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर सत्ता में आ जाएंगे।
येदियुरप्पा ने कहा कि अगर किसी को ये लगता है कि कुछ बातें बोलकर वे येदियुरप्पा को चुप करा देंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला। मैं BJP के सारे विधायकों को बता देना चाहता हूं कि आगामी चुनावों में भी हम ही सत्ता में आएंगे। हमें पूर्ण बहुमत मिलने वाला है, ये बात उतनी ही सच है जितने सच चांद और सूरज हैं। ये भी तय है कि कांग्रेस को विपक्ष में ही बैठना होगा। इस बारे में आप अपने मन में कोई शक मत रखिएगा और ये भी मत सोचिएगा कि मैंने कोई भविष्यवाणी की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?