झारखण्ड( Jharkhand ) के रामगढ़ ( Ramgarh ) जिले में उपचुनाव से महज दो दिन पहले कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि राजकिशोर बाउरी उर्फ बिदका को शनिवार रात तीन अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। वह भुरकुंडा थाना क्षेत्र में टिपला बस्ती के रहने वाले थे। सीनियर अधिकारी ने बताया कि राजकिशोर जब अपने घर से मात्र 100 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप के निकट अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे, उसी समय एक बाइक से तीन बदमाश आये और उन्होंने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की।
घटना की सूचना पर रामगढ़ ( Ramgarh ) पुलिस वहां पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वह राजकिशोर को अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामगढ़ ( Ramgarh ) पुलिस ने कहा कि हमने हत्या की जांच शुरू कर दी है और इस वारदात में शामिल लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। रामगढ़ में 27 फरवरी को विधानसभा उपचुनाव है।
बताया है कि बाइक सवार बदमाश पतरातू की ओर से आए थे। बदमाशों ने कांग्रेस नेता को पहले एक गोली। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनके करीब आए और ताबड़तोड़ 6 राउंड फायर की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। बदमाशों के इस दुस्साहस को देख किसी भी शख्स की हिम्मत नहीं हुई कि वह कांग्रेस नेता को बचाने के लिए आगे आए। घटना की जानकारी लगते ही विधायक अंबा प्रसाद अस्पताल पहुंचे। इस हत्याकांड को लेकर कांग्रेस नेताओं में रोष है।
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन और सूबे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। राजकिशोर के सिर में तीन से चार जबकि पांच गोलियां सीने और पेट में लगी हैं। गोलीबारी के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग जब घटना स्थल पर जमा होने लगे तो बदमाशों ने सात से आठ राउंड हवा में फायर किये। 27 फरवरी को विधानसभा उपचुनाव से पहले हुई इस हत्या के पीछे सियासी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?