राजस्थान ( Rajasthan ) के अलवर (Alwar ) जिले के बहरोड़ (Behror) ससुराल से घर लौट रहे एसएसबी इंस्पेक्टर की कार ट्रैक्टर में घुस गई। हादसे में इंस्पेक्टर, उसकी बेटी की मौत हो गई। पत्नी और बेटा-बेटी गंभीर घायल हो गए। घायलों का गुरुग्राम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसा हरियाणा के नूंह इलाके में शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे हुआ।
दरअसल, अलवर (Alwar )जिले के बहरोड़ थाना इलाके के गांव अजमेरीपुर निवासी जसवंत सिंह (36) दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में परिवार के साथ रहते थे। 23 फरवरी को वे पत्नी मिथलेश (32), बेटियों नेहा (13), अंशु (11) और बेटे दिव्यांशु (8) के साथ अलवर (Alwar )आए थे। रात को वह परिवार हरियाणा में ससुराल फिरोजपुर चले गए। शुक्रवार रात को वह ससुराल से दिल्ली लौट रहे थे।
दिल्ली से 50 किलोमीटर पहले नूंह के रोजका मेव इलाके में उनकी कार ट्रैक्टर में घुस गई। हादसे में जसवंत सिंह और उनकी बड़ी बेटी नेहा की मौत हो गई। वहीं पत्नी और बेटा-बेटी गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायलों को नूंह (हरियाणा) की रोजका मेव थाना पुलिस ने नूंह हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से घायलों को गुरुग्राम हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया।जसंवत के चाचा अजमेरीपुर (अलवर) निवासी बदलूराम मेघवाल ने बताया कि जसवंत सिंह 22 फरवरी को एक शादी में शामिल होने दिल्ली से अपने पैतृक गांव अजमेरीपुर आया था। जसवंत दिल्ली से कार में पूरे परिवार के साथ आया था। अजमेरीपुर में एक रिश्तेदार मुंशीराम की बेटी की शादी थी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत