मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh )की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) के अयोध्यानगर इलाके में एमबीए की छात्रा सिमरन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा घर पर अकेले रहती थी। पिता व भाई की बीमारी से मौत हो चुकी है। दो महीने पहले ही बीमारी से मां की भी मौत हो गई। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।
स्टेटस में लिखा-हिम्मत चाहिए होती है आत्महत्या करने के लिए भी, कायरों के बस का यह काम भी नहीं है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि छात्रा माता-पिता, भाई की मौत से डिप्रेशन में रही होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक भोपाल ( Bhopal ) के अभिनव होम्स, फेस-3 की रहने वाली सिमरन मुदगल (25) पुत्री स्वर्गीय संतोष मुदगल प्राइवेट कॉलेज से एमबीए कर रही थी। रविवार को छात्रा घर पर अकेली थी। इस दौरान लड़की ने फंदे से लटकर फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की का दोस्त मृदुल शर्मा जब घर पहुंचा तो लड़की फंदे से लटकी मिली। इसके बाद मृदुल ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर भोपाल ( Bhopal ) पुलिस ने शव को नीचे उतवाया। फिलहाल पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर निकल गए।
छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले जीजा राजपाल यादव ने बताया कि सिमरन के माता-पिता व भाई की मेडिकल कारणों की वजह से मौत हो चुकी है। सिमरन घर पर अकेले रहती थी। सिमरन की मौत जांच का विषय है। मौके से घटनास्थल पर पहुंचे उसके दोस्त मृदुल शर्मा ने फंदे से लटका देखा था। पुलिस कह रही है उसने दरवाजा तोड़ा, लेकिन मृदुल खुद सिमरन का मोबाइल लेकर थाने गया था। इसके बाद पुलिस ने रायपुर में रहने वाली बहन प्रीती मुदगल व परिचित सुनील शर्मा और जितेंद्र शर्मा को कॉल करके बताया। मामले में सीसीटीवी फुटेज निकाले जाएं। साथ ही कॉल डिटेल के आधार पर जांच होनी चाहिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?