उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अमेठी ( Amethi ) जिले में चुनावी रंजिश में सोमवार की देर रात पूर्व प्रधान और उसके चाचा संग्रह अमीन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजनों ने गांव के 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इलाके में डबल मर्डर से दहशत का माहौल है। अफसर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मामला अमेठी ( Amethi ) के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के ग्राम भद्दौर का है। यहां के रहने वाले संग्रह अमीन सुरेश यादव अपने भतीजे पूर्व प्रधान बृजेश यादव और एक अन्य व्यक्ति शुभम वर्मा के साथ निमंत्रण में शामिल होकर बोलेरो से लौट रहे थे। जैसे ही बोलेरो दादरा रोड पर दुर्गा मास्टर के भट्टे के पास पहुंची। यहां पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस दौरान पूर्व प्रधान और अमीन को गोलियां लग गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते भाग गए।
घटना सूचना मिलते ही अमेठी ( Amethi ) जिले के कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। चाचा-भतीजे को आनन-फानन में मुसाफिरखाना सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं बोलेरो में मौजूद तीसरा व्यक्ति शुभम वर्मा बाल-बाल बच गया।
मुसाफिरखाना सीएचसी में तैनात चीफ फार्मासिस्ट ने कहा, ”पुलिस गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल लेकर आई थी, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।” बताया जा रहा है कि अमीन सुरेश यादव को पांच गोलियां लगी हैं, जबकि पूर्व प्रधान बृजेश यादव को दो गोलियां लगी हैं।
*थाना क्षेत्र मुसाफिरखाना के ग्राम भद्दौर के दो व्यक्तियों की ग्राम दादरा में हत्या के संबंध में #SP_अमेठी द्वारा दी गयी बाइट* pic.twitter.com/W4iYN5eRGD
— AMETHI POLICE (@amethipolice) February 27, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?