उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) जिले में शादी के 14 दिन बाद ही नवविवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने दहेज के लिए हत्या करने की बात कही है। मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर, ननंद, देवर के खिलाफ थाना में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।
मामला आगरा (Agra ) जिले में मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला रेवती गांव का है। गांव निवासी अविनाश की शादी बीती 9 फरवरी को नगला पदमा की रहने वाली उर्वशी के साथ हुई थी। बुधवार को उर्वशी के पिता संपति सिंह थाना पहुंचे। यहां उन्होंने तहरीर दी। बताया कि दहेज के लोभ में ससुरालीजनों ने बेटी को दूध में जहरीला पदार्थ देकर मार डाला है।
बताया कि अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज देकर बेटी को विदा किया था। शादी में करीब 17 लाख खर्च किए। हिंदू रीति रिवाज से शादी संपन्न कराई। बताया कि इसके बाद भी ससुरालीजनों का मन नहीं भरा। वह अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। न दे पाने पर बेटी की हत्या कर दी।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा में पति अविनाश सहित शिव सिंह, नीलम, पवन और शिवांगी को नामजद किया गया है। आगरा (Agra ) पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?