मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) के नाम उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। योगी पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो लगातार 5 साल 347 दिन से मुख्यमंत्री के पद पर हैं। योगी से पहले कांग्रेस शासन में मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद पांच साल 345 दिन लगातार मुख्यमंत्री रहे थे।
भाजपा सरकार में लगातार पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) के नाम दर्ज है। सीएम योगी की गिनती उन नेताओं में होती है जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी है। उनसे पहले नारायण दत्त तिवारी थे जिनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी।
25 मार्च 2022 को जब योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। तिवारी वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सीएम बने है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच वर्ष चार दिन तक यूपी के सीएम रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती चार वर्ष 307 दिन तक यूपी की मुख्यमंत्री रही हैं। पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव भी तीन वर्ष 257 दिन तक यूपी के सीएम रहे।
ऐसा माना जाता था कि जो भी मुख्यमंत्री नोएडा जाते हैं वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनते। इसी मिथक के चलते बसपा सरकार में सीएम मायावती और सपा शासन में मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव नोएडा नहीं गए थे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार नोएडा जाने के बाद भी दोबारा सीएम बने हैं। का


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?