राजस्थान ( Rajasthan ) में जालोर ( Jalore ) जिले के सांचौर में बुधवार दोपहर ढाई बजे पति-पत्नी ने अपने 5 बच्चों के साथ नर्मदा नहर में छलांग आत्महत्या कर ली। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। छह लोगों के हाथ एक-दूसरे से रस्सी से बंधे हुए थे। इनके शव शाम को मिले।
जानकारी के अनुसार घटना सांचौर इलाके से गुजरने वाली नर्मदा नहर पर हुई। शंकराराम (32), उसकी पत्नी बादली (30), बेटी रमिला (12), बेटा प्रकाश (10), बेटी केगी (8), बेटी जानकी (6) और बेटे हितेश (3) के शव नहर से निकाल लिए गए हैं।
गलीपा में रहने वाले भंवर सिंह राजपूत ने हेल्प लाइन 101 अभय कमांड जालोर ( Jalore ) को सूचना दी कि शंकरा का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। वह गुस्से में पत्नी और बच्चों के साथ घर से निकलकर सिद्धेश्वर पहुंचा। बच्चों में 3 लड़कियां और 2 लड़के साथ थे। इन सभी के कपड़े नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल के पास पड़े मिले।
जालोर ( Jalore ) पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों अपने पांचों बच्चों के साथ घर से निकल गए थे। बताया जा रहा है कि आए दिन उनमें झगड़ा होता था। सोमवार को भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया था। मंगलवार को दंपती बच्चों के साथ घर से गायब हो गए थे।जहां से वह नहर में कूदे, वहां से 200 मीटर आगे सभी के शव मिले हैं। पुलिस को नहर के बाहर मिले कपड़ों के साथ एक मोबाइल भी मिला है।
रेस्क्यू ऑपेरशन के दौरान शाम करीब चार बजे सबसे पहले 9 साल के प्रकाश का शव नहर से बरामद किया गया, उसके बाद एक-एक करके सभी सातों शव बरामद कर लिए गए।घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।नहर में कूदने वाले परिवार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, गुरुवार को उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?