पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा ( Tripura ) और नागालैंड ( Nagaland ) के रिजल्ट आ चुके हैं। दोनों राज्यों में भाजपा(BJP )को फिर से बहुमत मिला है। नागालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं।
मेघालय में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।एनपीपी के खाते में अभी 25 सीटें आ रही हैं। वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा (BJP )गठबंधन को बहुमत का अनुमान था। मेघालय में हंग असेबंली के आसार थे। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके कहा- मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन करके सरकार बनाने के लिए मदद मांगी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनपीपी को समर्थन करने का आदेश राज्य यूनिट को दिया है।
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में फरवरी में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए काउंटिंग जारी है।अभी तक की ताजा जानकारी के मुताबिक, त्रिपुरा और नगालैंड में सत्ता की तस्वीर साफ होती दिख रही है।त्रिपुरा में बीजेपी (BJP )तो नगालैंड में एनडीपीपी (बीजेपी गठबंधन) की सत्ता में वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
त्रिपुरा में बीजेपी (BJP )के खिलाफ सीपीएम और कांग्रेस ने अलायंस किया लेकिन जमीन पर इसका कोई फायदा नहीं मिला। दोनों का आंकड़ा 14 सीटों पर सिमट गया। वहीं 2018 में सीपीएम को अकेले 15 सीटें मिली थीं। त्रिपुरा में एक नई क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उसे 12 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।
नतीजों और रुझानों को लेकर बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पूर्वोत्तर में शांति और विकास के एजेंडे की सराहना की। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने पहली बार देखा है कि केंद्र ने क्षेत्र में शांति और विकास लाने के लिए कितनी बारीकी और ईमानदारी से काम किया है, चाहे वह राजमार्ग बनाने जैसी बड़ी परियोजनाएं हों या उन्हें पेयजल, मुफ्त राशन और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना हो। उन्होंने कहा कि केंद्र और पूर्वोत्तर के बीच पहले एक व्यापक अंतर था, लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दूरियों को खत्म कर दिया है।रिजीजू ने कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने देखा है कि कैसे भाजपा ने पुरानी समस्याओं को हल करके उनसे किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए काम किया है।
नगालैंड विधानसभा चुनाव में एक नया इतिहास बना है। दीमापुर सीट से हेकानी जखालु ने जीत दर्ज की है। वह नगालैंड के अब तक के इतिहास में विधानसभा चुनाव जीतने वाली पहली महिला उम्मीदवार हैं। जखालु को एनडीपीपी ने टिकट दिया था। एनडीपीपी और बीजेपी का इस चुनाव में गठबंधन है। राज्य में बीजेपी गठबंधन 40 सीटों पर आगे चल रहा है।
BJP returns to power in Tripura, gets absolute majority
Read @ANI Story | https://t.co/JcEYa1psIc#BJP #TripuraElection2023 #Tripura pic.twitter.com/6VA4602T4t
— ANI Digital (@ani_digital) March 2, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?