उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित हाथरस कांड ( Hathras Case ) में गुरुवार को 900 दिन बाद एससी-एसटी अदालत ने फैसला सुनाया है। चारों आरोपी सामूहिक दुष्कर्म केस में बरी कर दिया है। अदालत ने चार आरोपियों में से सिर्फ़ संदीप ठाकुर को गैरइरादतन हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 50 हजार रुपये का दंड लगाया। जबकि तीन अन्य आरोपियों लवकुश सिंह, रामू सिंह और रवि सिंह को बरी कर दिया। अदालत ने संदीप को गैर इरादतन हत्या (धारा-304) और एससी/एसटी एक्ट में दोषी माना।
आरोपी पक्ष के वकील मुन्ना सिंह पुंढीर ने कहा, “रवि सिंह, रामू सिंह, लवकुश सिंह को निर्दोष मानते हुए बरी किया गया है। संदीप को उम्रकैद की सजा दी गई है। साथ ही, 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ऐसा कोई गवाह नहीं मिला, जिसके बयान से गैंगरेप की पुष्टि हो।
सीबीआई ने जो चार्जशीट दी थी, उसमें 302, 376-ए, 376-ए व 376-बी में आरोपी बनाया था, लेकिन इन धाराओं की पुष्टि नहीं हो पाई। ये पूरा केस बनाया गया था। यही होना ही था, संदीप भी निर्दोष है, ये भी छूटेगा। इसके लिए हम लोग हाईकोर्ट जाएंगे।”
दिल्ली का निर्भया केस लड़ने के बाद चर्चा में आई सीमा कुशवाह ने हाथरस कांड ( Hathras Case ) की भी इस मामले में पैरवी की। गुरुवार को फैसले के बाद उन्होंने कहा, “हम इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। मुझे उम्मीद है कि आज एक को सजा मिली है। बाद में इन तीनों आरोपियों को भी सजा मिलेगी। अगर एक ही आरोपी था तो तीन अन्य लोगों के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट क्यों फाइल की थी। शुरुआत से इस मामले को राजनीतिक नजरिए की तरह से देखा गया। मुझे लगता है कि इस केस में बहुत कुछ राजनीतिक प्रभाव दिख रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?