राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur ) के जुनैद-नासिर हत्याकांड की कवरेज करने वाले एक पत्रकार की गिरफ्तारी की खबरों पर एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi )ने राहुल गांधी और राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। हैदराबाद सांसद ने कहा कि उसे इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उसका नाम वसीम है।
असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi )ने ट्वीट कर लिखा, खबर आयी है कि जुनैद-नासिर की हत्या पर मुसलसल रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार वसीम अकरम मेव को गिरफ्तार कर लिया गया। वसीम की बद-क़िस्मती है कि उसका नाम वसीम है, वो कैंब्रिज जाकर सूट बूट पहन कर अभिव्यक्ति की आज़ादी पर ज्ञान नहीं दे सकते।”
असदुद्दीन (Asaduddin Owaisi )का इशारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ था जिन्होंने इसी हफ्ते 1 मार्च को ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में संबोधन दिया था। इस दौरान राहुल गांधी ने भारत में अभिव्यक्ति को खतरे में बताते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा था। पत्रकार की गिरफ्तारी पर ओवैसी ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से कहा कि वसीम को नहीं, मोनू को जेल भेजिए। डबल मर्डर में मोनू मानेसर नाम के शख्स पर हत्या का आरोप लग रहा है।
भरतपुर के घाटमीका में 2 मार्च को सीएम अशोक गहलोत पहुंचे थे। सीएम के आने से पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल ने सीएम का विरोध करने का ऐलान किया था। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने ऐसा इंतजाम किया कि जहां हेलिपैड बनाया गया वहीं पास में एक टैन्ट लगाकर जुनैद और नासिर के परिजनों को बुलाया गया।
जहां सीएम ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान सीएम के कवरेज के लिए भी कुछ चुनिंदा मीडियाकर्मियों को कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान कामां के रहने वाले एक यूट्यूबर वसीम अकरम जब सीएम का कवरेज करने के लिए सभास्थल पर पहुंचा तो उसे पुलिस ने रोक लिया।
पुलिस ने वसीम को अंदर नहीं जाने दिया। इस पर वसीम अकरम ने अपने मोबाइल का कैमरा शुरू कर दिया और पुलिस से सवाल-जबाव करने लगा। जिस पर पुलिस ने यू ट्यूबर को अरेस्ट कर लिया और धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे शाम को छोड़ दिया गया।
खबर आयी है के जुनैद-नासिर की हत्या पर मुसलसल रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार वसीम अकरम मेव को गिरफ्तार कर लिया गया।वसीम की बद-क़िस्मती है कि उसका नाम वसीम है।वो कैंब्रिज जाकर सूट बूट पहन कर अभिव्यक्ति की आज़ादी पर ज्ञान नहीं दे सकते।@ashokgehlot51 वसीम को नहीं मोनू को जेल भेजिये pic.twitter.com/3P5uo6QyAg
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) March 4, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?