उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) जिले में कर्ज से परेशान ,आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यापारी ने अपनी दुकान के अंदर फंदे पर लटक आत्महत्या (suicide) कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
मामला आगरा (Agra ) जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास वैध गली का है। यहां के रहने वाले व्यापारी राजकुमार अग्रवाल (42) अपने परिवार के साथ रहते थे। वह घर से चंद कदमों की दूरी पर ही कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाते थे। शनिवार की सुबह वह घर से दुकान के लिए गए। दुकान में बाहर की तरफ से ताला बंद कर दिया। दूसरी तरफ के दरवाजे को खोलकर अंदर पहुंच गए।
इसके बाद दुकान के अंदर छत पर लगे कुंडे से फांसी का फंदा बनाकर लटक गए। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पत्नी सपना दुकान पहुंची। बाहर से बंद होने पर अंदर झांककर देखा तो नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग व अन्य परिजन आ गए। लोगों ने आनन-फानन में उन्हें फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
आगरा (Agra ) पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। व्यापारी की आत्महत्या की खबर से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन ने बताया कि व्यापार ठीक नहीं चल रहा था। साथ ही उधार दिए गए सामान का पैसा भी वापस नहीं मिल रहा था। इस कारण उनके ऊपर कर्ज हो गया था। इससे वह तनाव में चल रहे थे। इसी कारण यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद से पत्नी सपना और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके एक बेटा और तीन बेटियां हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?