राजस्थान ( Rajasthan ) मंगलवार को रंगों से सराबाेर दिखा ।रंगों का पर्व होली (Holi ) का उल्लास सड़कों से लेकर मंदिरों तक रहा । युवाओं की होली पार्टी के डेस्टिनेशन म्यूजिक, डांस और रंग के साथ गुलजार रहा ,तो नेताओं के घर भी ढोलक की थाप के साथ होली के गीतों से गूंज रहे थे । हर कोई अपने-अपने अंदाज में होली सेलिब्रेट कर रहा है। बड़ी संख्या में राजस्थान पहुंचे विदेशी मेहमानों ने भी रंगोत्सव का जमकर लुत्फ उठाया ।राजस्थान में मंगलवार को ही होली खेली गई यहाँ सोमवार की शाम को होलिका दहन किया गया था।
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर छावण में राजभोग आरती के बाद ठाकुरजी, पुजारी और भक्त पहले फूलों की, फिर पिचकारी से केसर, इत्र, गुलाब जल से और बाद में पचरंगी गुलाल से होली खेलते दिखे।गोविंद देवजी मंदिर के अलावा जयपुर के दूसरे मंदिरों में भी भक्त भगवान के साथ होली खेलने पहुंचे। जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने गुलाल और फूलों की होली खेली।
देश-विदेश में फेमस पुष्कर की होली (Holi ) आज धूमधाम से खेली गई। यहां मेला स्टेडियम के पास रेतीले धोरों के बीच गुलाल उड़े, कपड़े फाड़े गए। पूरी पुष्कर नगरी होली के रंगों में रंगी नजर आई। यहां होली खेलने के लिए मेला ग्राउंड के पास रेत के धोरों में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से लोगों पर पानी की बौछार की गई।
#WATCH राजस्थान: जयपुर में विदेशी पर्यटकों ने खासा कोठी होटल में होली खेली।#Holi pic.twitter.com/NlAI7ksNM3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?