प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) आज यानी मंगलवार को असम (Assam) के गुवाहाटी ( Guwahati ) में रोड शो किया। इस दौरान सड़क के किनारे पीएम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने फूल और गुलाल उड़ाकर पीएम का स्वागत किया। रोड शो के दौरान पीएम मोदी कार की फ्रंट सीट पर बैठे नजर आए।
दरअसल, पीएम मोदी 7 मार्च से दो दिन के पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी मंगलवार को मेघालय और नगालैंड में नए मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वे असम पहुंचे, यहां पीएम ने रोड़ शो किया। इसके बाद पीएम ने रात करीब 7 बजे में राज्य सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में शामिल हुए। इस दौरान सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा हुई।
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 9:40 बजे पीएम त्रिपुरा के लिए रवाना होंगे। यहां वे मानिक साहा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। त्रिपुरा में साहा को भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया गया है।
पीएम मोदी मंगलवार सुबह गुवाहाटी Guwahatiके लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य तथा अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
नगालैंड में नेफ्यू रियो और मेघालय में कॉनराड संगमा ने CM पद की शपथ ले ली है। नेफ्यू रियो ने दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर पांचवीं बार CM पद की शपथ ली, वहीं संगमा कॉनराड का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11 बजे हुआ। संगमा कॉनराड दूसरी बार मेघालय के सीएम बने हैं। दोनों के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मौजूद रहे।
গুৱাহাটীবাসীৰ স্নেহত অভিভূত হৈছো। pic.twitter.com/5jbn6opBL1
— Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2023
#WATCH असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में रोड शो किया।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/tEC2qdICYT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत