सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले आठवें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार( National Photography Awards ) के तहत वरिष्ठ फोटो पत्रकार शिप्रा दास ( photojournalist Sipra Das ) को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से नवाजा गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को दिया।
एल मुरुगन ने इस साल के पेशेवर फोटोग्राफर का पुरस्कार शशि कुमार रामचंद्रन को प्रदान किया, जबकि अरुण साहा को शौकिया फोटोग्राफर का पुरस्कार मिला। पेशेवर और शौकिया वर्ग में पुरस्कार का विषय क्रमश: ‘जीवन और पानी’ और ‘भारत की सांस्कृतिक विरासत’ था। इस अवसर पर मुरुगन ने कहा कि विजेता विभिन्न पेशेवर पृष्ठभूमि से हैं, लेकिन जो चीज उन्हें जोड़ती है वह फोटोग्राफी के प्रति उनका जुनून है।
पेशेवर श्रेणी में ‘विशेष उल्लेख पुरस्कार’ दीपज्योति बनिक, मनीष कुमार चौहान, आरएस गोपाकुमार, सुदीप्तो दास और उमेश हरिश्चंद्र निकम को दिया गया। शौकिया श्रेणी में ‘विशेष उल्लेख पुरस्कार’ सीएस श्रीरंज, मोहित वधावन, रविशंकर एस एल, सुभदीप बोस और थारुन अदुरगतला को मिला।
Congratulations to one of the renowned and talented photographers,#???????? for the Lifetime Achievement Award at the 8th #NationalPhotographyAwards
It’s an immense pleasure to confer the award to such a phenomenal artist!@narendramodi@ianuragthakur#PhotographyAwards pic.twitter.com/ewyunRDsd7
— Dr.L.Murugan (@Murugan_MoS) March 7, 2023


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कारों( National Photography Awards ) के आठवें संस्करण के लिए ज्यूरी की अध्यक्षता विजय क्रांति ने की जबकि जगदीश यादव, अजय अग्रवाल, के माधवन पिल्लई, अशिमा नारायण और संजय मिश्र इसके सदस्य थे।