मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh )के नरसिंहपुर( Narsinghpur )जिले के गाडरवाड़ा में शराबी पति से परेशान एक महिला ने अपने 19 साल के बेटे और 16 साल की बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूद जान दे दी। घटना स्थल से महिला के बेटे के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पति पर उसे और बच्चों को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। महिला के बेटे ने उसकी मौसी को वाट्सएप पर ये सुसाइड नोट भेजा था।पति को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। रेलवे की ओर से गाडरवाड़ा पुलिस को रात नरसिंहपुर( Narsinghpur )पुलिस को बरेली-जमाड़ा फाटक के पास तीन शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान अनीता कौरव (38), सजल( 19) और शानी (16) के रूप में हुई।
जांच में पता चला कि कजरौटा गांव की रहने वाली अनीता कौरव की शादी 20 साल पहले लिलवानी में हुई थी। वह पति पप्पू उर्फ राजकुमार के साथ पंचवटी कॉलोनी में रहती थी। वह पति की शराब पीने की लत से परेशान थी। मना करने पर पति उसे प्रताड़ित करता था। इससे तंग आकर वह काफी समय से अपने मायके में रहने लगी थी। कुछ दिन पहले ही पति उसे और बच्चों को लेकर गाडरवाड़ा ले आया था। यहां आकर उसने फिर पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसी से परेशान होकर महिला ने ये कदम उठाया। सुसाइड नोट में यही तथ्य सामने आए हैं। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
नरसिंहपुर( Narsinghpur )पुलिस को महिला के बेटे सजल की जेब से सुसाइड नोट मिला। उसने मरने से पहले सुसाइड नोट को अपनी मौसी के लिए भी वाट्सएप के जरिए भेजा था। महिला का पति पप्पू उर्फ राजकुमार मोटर बाइंडिंग का काम करता था लेकिन शराब पीकर अनर्गल काम में लगा रहता था। जिससे पत्नी सहित उसके दोनों बच्चे परेशान थे। पति की शराब पीने की आदत घर में कलह का कारण थी। इसी को लेकर मारपीट भी होती थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?