ओयो (OYO) रूम्स चैन के फाउंडर रितेश अग्रवाल( Ritesh Agarwal) के पिता रमेश अग्रवाल (Ramesh Agarwal )की गुरुग्राम ( Gurugram )स्थित एक बिल्डिंग के 20वें माले से गिरकर शुक्रवार को मौत हो गई है। दोपहर करीब एक बजे डीएलएफ सुरक्षा टीम से पुलिस को हादसे की सूचना मिली कि गुरुग्राम के सेक्टर 54 स्थित डीएलएफ की द क्रेस्ट सोसायटी की 20वीं मंजिल से एक व्यक्ति गिर गया है। व्यक्ति को पारस अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुष्टि हुई कि व्यक्ति ओयो रूम्स के संस्थापक के पिता हैं।
रितेश ( Ritesh Agarwal) ने खुद पिता के निधन की जानकारी दी।रितेश अग्रवाल ने कहा, ‘भारी मन से मेरा परिवार और मैं यह शेयर करना चाहता है कि हमारे मार्गदर्शक मेरे पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया है। उन्होंने एक पूर्ण जीवन जिया और हम सभी को प्रेरित किया।’
‘उनकी मृत्यु हमारे परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरे पिता की करुणा और गर्मजोशी ने हमें हमारे सबसे कठिन समय में सपोर्ट किया और हमें आगे बढ़ाया। उनके शब्द हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस दुख की घड़ी में हमारी निजता का सम्मान करें।’
सेक्टर-53 के एसएचओ के साथ एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में मृतक पुत्र आशीष अग्रवाल के बयान के बाद धारा 174 सीआरपीसी के तहत जांच रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। 20वीं मंजिल के जिस अपार्टमेंट की बालकनी से रमेश अग्रवाल गिरे हैं, उसकी रेलिंग साढ़े तीन फीट ऊंची है। ऐसे में यहां से गिरना हादसा नहीं हो सकता। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार की ओर से भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।
गुरुग्राम ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल (65) की बीसवीं मंजिल से गिरने पर सभी हड्डियां टूट गई थीं। यही मौत का कारण भी बनीं। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर ने इसका खुलासा किया है।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि उनके शरीर के लगभग सभी हड्डी टूट गई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी सभी पसली टूट कर चकनाचूर हो गई थी। जांच करने के लिए उनके शरीर से सैंपल ले लिए गए है। रिपोर्ट के आने के बाद ही पूरी तरह से बताया जा सकेगा।
OYO founder Ritesh Agarwal’s father dies after falling from highrise building in Gurugram
Read @ANI Story | https://t.co/9JNheO4VKx#OYO #RiteshAgarwal #Gurugram pic.twitter.com/Jhcn500ZEz
— ANI Digital (@ani_digital) March 10, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत