राजस्थान ( Rajasthan ) के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh )जिले में स्थित देश के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ( Shri Sanwaliya Seth ) मंदिर के खोले गए भंडार से 10 करोड़ 01लाख से भी ज्यादा की राशि मिली है। भंडार से प्राप्त राशि की गणना तीन चरणों में की गई।
लोगों में श्री सांवलिया सेठ (Shri Sanwaliya Seth) के प्रति बहुत आस्था है। दूर-दूर से लोग मन्नत के लिए आते हैं। मन्नत पूरी होने के बाद श्रद्धालु भेंट चढ़ाते हैं।गत दिनों होलिका दहन के दिन डेढ़ माह में भंडार खोला गया था। होलिका दहन के दिन प्रथम चरण में की गई गणना में 07 करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। शेष राशि की गणना गुरुवार को दूसरे चरण में की गई। गुरुवार को की गई गणना में 02 करोड़ 16 लाख 55 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। शुक्रवार को गणना के अंतिम दौर तीसरे चरण की गणना में 69 लाख 68 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त सम्पूर्ण राशि की गणना में तीनों चरणों में कुल 10 करोड़ 01 लाख 33 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। साथ ही भंडार से 849 ग्राम सोना तथा 10 किलो चांदी भी प्राप्त हुई।
Related News


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत