तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के कोयंबटूर ( Coimbatore ) में शारजाह से कोयंबटूर जाने वाली एक फ्लाइट में राजस्व खुफिया निदेशालय ने करोड़ों की तस्करी का भांडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में यात्रा कर रहे 11 यात्रियों को कोयम्बटूर हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था और उनमें से एक यात्री के पास से शुक्रवार को 6.62 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी मूल के सोने की कुल मात्रा 6.62 किलोग्राम जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 3.8 करोड़ रुपये है।
शारजाह से कोयंबटूर ( Coimbatore ) आने वाली एयर अरेबिया विमान से राजस्व खुफिया निदेशालय ने 11 लोगों को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। इनमें से एक के पास 6.62 किलो विदेशी मूल का सोना पाया गया। 10 मार्च को उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट में आरोपी शारजाह से सोना लेकर आया था। जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अर्जुनन के रूप में हुई है जो कल्लाकुरुचि जिले का रहने वाला है। जांच अधिकारियों के अनुसार विदेशी मूल के इस सोने की कुल कीमत 3.8 करोड़ रुपये हैं। आरोपी ने सोने को अपने जेब, जूते और शरीर में छिपाकर रखा था।
Read @ANI Story | https://t.co/guHEnu3Zjq#Gold #Coimbatore #Coimbatoreairport #Goldseized pic.twitter.com/tro3xN4W62
— ANI Digital (@ani_digital) March 11, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत