मध्यप्रदेश के इंदौर ( Indore) के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर एक डॉक्टर ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, डॉ. मनमोहन सोनी( Dr. Manmohan Soni ) निवासी आदित्य नगर सी-21 मॉल की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए थे। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ.सोनी की पत्नी नीलू सोनी भी डॉक्टर हैं। वे वर्तमान में विशेष जुपिटर अस्पताल में पदस्थ हैं।
डॉक्टर मनमोहन सोनी ( Dr. Manmohan Soni ) (65) चोइथराम अस्पताल के न्यूकलियर मेडिसिन विभाग से रिटायर हुए थे। सोमवार सुबह 11 बजे वे बगैर खाना खाए ड्राइवर के साथ घर से निकले थे। C-21 मॉल के बाहर वे ड्राइवर से शॉपिंग का कहकर अंदर चले गए। 3 घंटे तक ड्राइवर मॉल के बाहर इंतजार करता रहा।
इस बीच उसने डॉक्टर सोनी को कॉल भी किया तो उन्होंने कहा- थोड़ी देर में आ रहा हूं। बाद में जब ड्राइवर अंदर गया तो उसे पता चला कि वे चौथी मंजिल से कूद गए। ड्राइवर को मौके से उनका एक जूता ही मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। मॉल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। चौथी मंजिल स्थित ब्रिज की रेलिंग चढ़ रहे थे। सभी ने देखा तो शोर मचाया और आवाज भी लगाई। हमने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे नीचे कूद गए। बताया कि उन्हें मॉल की सिक्योरिटी ने पकड़ने-बचाने की कोशिश की। आवाज देकर उन्हें रोका, लेकिन वे नहीं रुके।
डॉ. सोनी ( Dr. Manmohan Soni ) के नीचे गिरने के बाद वहां मौजूद युवती ने उन्हें सीपीआर दिया। वहां मौजूद मॉल कर्मचारी और अन्य लोग भी बचाने की कोशिशें करने लगे। सलीम खान ने बताया कि चौथे माले से गिरने के कारण उनका सिर फट गया था। उन्होंने गिरने के 10 से 12 सेकेंड में ही दम तोड़ दिया।
डॉक्टर दंपती की एक ही बेटी है। वह मुंबई में रहती है। जानकारी मिलने के बाद वह परिवार सहित इंदौर के लिए रवाना हो गई। डॉ. सोनी की दो दिन पहले ही MRI की गई थी। वे इलाज के लिए गुरुवार को मुंबई जाने वाले थे।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा