भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) में पुष्पक नाम के बींटेक थर्ड ईयर स्टूडेंट ने मंगलवार को हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । वह आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। बता दें कि पिछले एक महीने में इसी कैंपस आत्महत्या का यह दूसरा मामला है।
पुलिस ने कहा कि आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) के रहने वाले इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के 20 वर्षीय छात्र को उसके छात्रावास के कमरे में उसके रूममेट्स ने फंदे से लटका हुआ पाया। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि छात्र को “अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और अपने शैक्षणिक कार्यों को पूरा करने” में समस्या हो रही थी इस कारण उसने आत्महत्या की है।
गौरतलब है कि यह घटना आईआईटी मद्रास (IIT Madras) में इंजीनियरिंग के पोस्ट-ग्रेजुएट छात्र के 14 फरवरी को आत्महत्या करने के ठीक एक महीने बाद हुई हैं।इसी परिसर में 14 फरवरी को 24 साल के स्टीफन सनी नाम के एक अन्य स्टूडेंट ने आत्महत्या की थी। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र था और वह कैंपस में अपने कमरे में फांसी से लटका मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसके पास से पुलिस को एक नोट मिला था, जिस पर don’t prosecute (मुकदमा न करें) लिखा हुआ था।
आईआईटी मद्रास (IIT Madras) की ओर इस घटना पर दुख जताया गया और बयान जारी कर बताया कि आत्महत्या करने वाले स्टूडेंट के पैरेंट्स को सूचना दे दी है। ऐसे समय में म्रतक और उसके परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए। हम म्रतक के दोस्तों और उसके परिवार के साथ हैं। इंस्टीट्यूट ने जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है जो स्टूडेंट के आत्महत्या की वजह पता करेगी।सूचना मिलने के बाद कोट्टुरपुरम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
इंस्टीट्यूट (IIT Madras) ने कहा कि कोविड के बाद हालात चुनौतीपूर्ण हो गए हैं, जिसे हम स्टूडेंट्स, फैकल्टी और स्टाफ के लिए बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। चेन्नई (Chennai) पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?