अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी( Gautam Adani ) के बेटे जीत अडानी की सगाई हो गई। गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी (Jeet Adani) ने 12 मार्च को एक हीरा कारोबारी की बेटी के साथ सगाई कर ली है। अडानी परिवार की होने वाली छोटी बहू दीवा शाह(Diva Shah) हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी हैं। उनकी सगाई जीत अडानी के साथ अहमदाबाद में रविवार को हुई।इस प्रोग्राम में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। दीवा हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी हैं।
दीवा के पिता जैमिन शाह सी दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। ये कंपनी मुंबई और सूरत से कारोबार करती है। इसकी स्थापना चीनू दोशी और दिनेश शाह ने की थी। फिलहाल जिगर दोशी, अमित दोशी, योमेश शाह, जैमिन शाह इस कंपनी के निदेशक हैं। बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद अडानी समूह लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच परिवार के छोटे बेटे के सगाई की खबर सामने आई है।
जीत (Jeet Adani)और दीवा जैमिन की सगाई को काफी प्राइवेट रखा गया था, इसलिए इसकी जानकारी काफी लेट सामने आई है। उनके सगाई समारोह की एक तस्वीर सामने आई है। कपल इसमें पेस्टल टोन में ट्रेडिशनल पोशाक पहने दिख रहा है। गौतम अडाणी के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम करण अडाणी और छोटे का नाम जीत अडाणी है। करण की शादी देश के जाने-माने कॉरपोरेट वकील सिरिल श्रॉफ की बेटी परिधि से हुई है।
जीत अडानी (Jeet Adani) ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एपलाइड साइंसेस से अपनी पढ़ाई की है। वह 2019 में अदाणी समूह से जुड़े हैं। वर्तमान में वे समूह के फाइनेंस डिविजन के उपाध्यक्ष हैं।
रेलवे, हवाई अड्डे से लेकर बंदरगाह तक ऐसे दर्जनों कारोबार हैं, जहां अडानी समूह का बड़ा दखल है। अडाणी समूह अप्रैल 2022 में 20 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाले समूह में शामिल हुआ था। टाटा और अंबानी के बाद यह मुकाम हासिल करने वाला भारत का तीसरा समूह है। अडाणी ग्रुप की 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?