छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद( Mahasamund ) जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो रहे छह श्रमिकों में से पांच की दर्दनाक मौत हो गई है तो वहीं एक श्रमिक गम्भीर है। जिसे बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शोक प्रकट किया है।
जानकारी के अनुसार महासमुंद( Mahasamund ) जिले के गांव में कुंज बिहारी पांड़े का ईंट का भट्ठा संचालित है। वह श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका पर दिए थे। जहां ग्राम गढ़फुलझर के 6 श्रमिक गंगा राम बिसी (55), दशरथ बिसी (30), सोना चंद भोई (40), वरुण बरिहा (24), जनक राम बरिहा (35) और मनोहर बिसी (30) काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठा में काम चल रहा था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सभी श्रमिक काम का थकान मिटाने उसके ऊपर ही सो गए थे। ईंट भट्ठा से निकलने वाले धुएं से सभी का दम घूंट जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना में गंगा राम बिसी, दशरथ बिसी, सोना चंद भोई, वरुण बरिहा और जनक राम बरिहा की मौत हो गई है जबकि मनोहर बिसी गंभीर है, जिसे उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र हैं। घटना रात 12 से चार बजे के बीच की है। सुबह पांच बजे एक ग्रामीण जब भट्ठा से धुआं उठते देखा और ऊपर सो रहे लोगों को आवाज लगाया तब कोई जवाब नहीं मिलने से अनिष्ट की सूचना बसना पुलिस को दी गई। महासमुंद( Mahasamund ) पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सभी को अस्पताल रवाना किया। जहां चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में रखा गया है। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम करने वाले वाले 5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देना और गंभीर रूप से बीमार एक श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
पिछले महीने फरवरी में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां ईंट-भट्ठे के ऊपर सो रहे 3 लोगों की एक साथ मौत हो गई थी। गणेशमोड़ चौकी इलाके में स्थित ईंट भट्ठे के ऊपर तीनों मजदूर सो गए थे, जहां धुएं के कारण दम घुटने से इनकी मौत हो गई थी।
Chhattisgarh |Five people suffocated to death at a brick kiln in Mahasamund district, confirms the Police.
Details awaited.
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 15, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?