उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force ) एक सार्जेंट ने अपने डेंटिस्ट( Dentist) दोस्त की हत्या कर दी। वारदात से पहले शराब पिलाई। फिर कार में घुमाया। जब डॉक्टर नशे में धुत हो गया, तो महाराजपुर के सुनसान इलाके में रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंककर चला गया। मंगलवार देर शाम पुलिस ने आरोपी एयरफोर्स सार्जेंट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चकेरी पुलिस ने डॉक्टर गौरव के शव को बरामद कर लिया है। वारदात की वजह सार्जेंट के डॉक्टर की पत्नी से अवैध संबंध बताया जा रहा है।
14 मार्च यानी सोमवार को उन्नाव ( Unnao ) में रहने वाले डेंटिस्ट( Dentist)डॉ. गौरव सिंह अपनी पत्नी प्रियंका को छोड़ने के लिए ससुराल आए थे। वह शाम करीब 5.30 बजे वहां से उन्नाव के लिए निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। गौरव डेंटल सर्जन थे, और उनका घर उन्नाव में आवास-विकास कॉलोनी में था। रात 10 बजे उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। पत्नी और परिवार ने रिश्तेदारों से पता किया, लेकिन गौरव का कुछ पता नहीं चल पाया।
डेंटिस्ट( Dentist) की पत्नी प्रियंका ने चकेरी थाने में पति की गुमशुदगी की तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया, “सोमवार को मेरे पति मुझे मायके छोड़ने आए थे। इसके बाद शाम को कानपुर एयरफोर्स में तैनात दोस्त मुदित के पास गए थे, रात 9 बजे मुदित ने उन्हें अहिरवां चौकी के पास छोड़ दिया था। गौरव को बस से उन्नाव जाना था, मगर वह घर नहीं पहुंचे।”
पत्नी प्रियंका से तहरीर मिलने के बाद चकेरी पुलिस ने सबसे पहले एयरफोर्स सार्जेंट मुदित को उठाया। उससे पूछताछ की। 30 मिनट के बयानों में मुदित लगातार मंगलवार शाम की अपनी लोकेशन और टाइमिंग बदलता रहा। वह कुछ भी एग्जेक्ट नहीं बता पा रहा था। इसके चलते पुलिस को उस पर शक गहरा गया। थाने में सख्ती से पूछताछ के बाद मुदित टूट गया और उसने सच कबूल कर लिया।
चकेरी एसीपी अमरनाथ ने बताया कि कि मुदित ने हत्या की बात कबूल कर ली। वजह पूछने पर उसने बताया कि डॉक्टर की पत्नी से उसके संबंध थे। इसकी जानकारी 2 दिन पहले ही डॉ. गौरव को लग गई थी। मुझे ऐसा लगा कि डॉ. गौरव मेरी हत्या कर देगा। इसके चलते मैंने मर्डर प्लान किया। सोमवार रात को उसको मिलने के बहाने बुलाया। पहले शराब पिलाई और फिर कार से महाराजपुर में टाटा मोटर्स के पास सुनसान जगह पर लेकर पहुंचा। सन्नाटे में कार में रखी लोहे की रॉड से गौरव पर कई वार किए। जब वह मर गया, तो उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। फिर वापस लौट आया।
एसीपी अमरनाथ ने बताया, ”मुदित की निशानदेही पर मंगलवार देर रात शव बरामद कर लिया। मृतक के सिर से लेकर शरीर तक कई चोट के निशान मिले हैं। आशंका यह भी है कि उसे भी गोली भी मारी गई है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।
चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि संदेह के चलते डॉक्टर की पत्नी प्रियंका को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी भूमिका भी पूरे मर्डर केस में संदिग्ध है। पत्नी का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पत्नी को छोड़ा जाएगा। अगर उसके खिलाफ साक्ष्य मिले तो पत्नी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?