मुंबई ( Mumbai) और गाजियाबाद (Ghaziabad ) के बाद अब शीतला अष्टमी पर होली खेलने के बाद अब राजस्थान ( Rajasthan ) के भीलवाड़ा (Bhilwara ) में बाथरूम में नहाते समय दंपति की मौत हाे गई है।वहीं उनके बेटे की हालत अभी गंभीर है।
जानकारी अनुसार भीलवाड़ा (Bhilwara ) के शाहपुरा में शिवनारायण (35) पुत्र सुरेश झंवर और उनकी पत्नी कविता(32) और उनके बेटे विहान (9) ने शीतला अष्टमी के मौके पर बुधवार को होली खेली। इसके बाद तीनों दोपहर 1:30 बजे तक घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने बाथरूम में नहाने के लिए चले गए। करीब साढ़े तीन बजे तक तीनों बाहर नहीं आए तो परिजनों ने आवाज लगाई। परिवार ने दरवाजा खोलकर देखा तो तीनों बाथरूम में बेहोश पड़े थे। शिवनारायण भीलवाड़ा के शाहपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष रतनलाल झंवर के पोते थे।
चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए और तीनों को बाथरूम से बाहर निकालकर जिला हॉस्पिटल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवनारायण और कविता का मृत घोषित कर दिया। 9 साल के विहान को गंभीर हालत में भीलवाड़ा के लिए रेफर किया गया।
भीलवाड़ा (Bhilwara ) पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। दोनों का पोस्टमार्टम हो गया है, जबकि बच्चे को भीलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है।
इससे पहले होली के दिन देश में दो और घटनाएँ और प्रकाश में आ चुकी है आ चुकी है, जिसमें होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने गईं दो दंपतियों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई थी । एक घटना मुंबई की है तो दूसरी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है।दोनों ही केस में महाराष्ट्र और यूपी पुलिस का मानना है कि गीजर से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?