सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145 वीं वाहिनी के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ट्रक चालक के रूप में एक तस्कर को 4667 ग्राम सोने के 40 बिस्किटों के साथ पकड़ा। इन बिस्किट की कुल कीमत 2.78 करोड़ रुपये हैं।
भारत में अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए सोने की तस्करी की घटनाएं बढ़ गई हैं। तस्कर विदेशों से सोना छिपाकर यहां लाते हैं और बेचते हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षाबलों ने ऐसे कई तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा है ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल ( West Bengal) से सामने आया है।
दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत आईसीपी पेट्रापोल, 145 बटालियन के जवानों ने शनिवार 18 मार्च को शाम के साढ़े छह बजे के करीब अंतर्राष्ट्रीय सीमा से पश्चिम बंगाल में सोने की तस्कर करने वाले एक युवक को पकड़ने में कामयाब रहे। जवानों के अनुसार, तस्कर खुद को ट्रक का चालक बता रहा था। इस ट्रक में सोने के कुल 40 बिस्किट थे, जिसका वजन 4667 ग्राम है। इन बिस्किट की कुल कीमत 2.78 करोड़ रुपये हैं। बीएसएफ जवानों ने चालक को पकड़कर ट्रक को जब्त कर लिया है।
बीएसएफ(BSF) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ड्यूटी पर तैनात जवानों को सूचना मिली की एक ट्रक चालक तस्कर के रूप में आईसीपी पेट्रापोल के रास्ते बांग्लादेश से भारत सोने की तस्करी करने वाला है। बीएसएफ के बयान के अनुसार बीएसएफ अधिकारियों के निर्देशानुसार जवानों की एक सर्चिंग टीम गठित हुई।थोड़े समय बाद एक बांग्लादेशी संदिग्ध ट्रक ने आईसीपी पेट्रापोल के रास्ते भारत में प्रवेश किया। बीएसएफ की तलाशी टीम ने उक्त ट्रक को तलाशी के लिए रोका. दरअसल, ट्रक में बांग्लादेश से भारत मछलियां लाई जा रही थी। जवानों ने पूरे ट्रक की अच्छे से तलाशी ली, तलाशी के दौरान मछली के बॉक्स के पैंदे से 40 सोने के बिस्किट बरामद हुए। जवानों ने तुरंत ट्रक चालक को ट्रक और सोने के साथ दबोच लिया और आगे की पूछताछ के लिए बीएसएफ कैंप लेकर आए। पकड़े गए तस्कर की पहचान सुशंकर दास, जिला सतखिरा, बांग्लादेश के रूप में हुई।
पूछताछ में ट्रक चालक तस्कर ने खुलासा किया कि वह 15 साल से ट्रक चलाता आ रहा है, उसने बताया की आज ट्रक के मालिक सफीकुल इस्लाम, निवासी सतखिरा ने रॉयस इंटरनेशनल, सतखिरा से इस ट्रक में मछलियां लोड की थी। इसके बाद ये मछलियां भारत में आकर बाबा इंटरनेशनल, कोलकाता में सौंपनी थी, लेकिन आईसीपी पेट्रापोल में बीएसएफ(BSF) की सर्चिंग टीम ने तलाशी के दौरान उसे सोने के बिस्किटों समेत दबोच लिया। पकड़े गए तस्करको सोने के बिस्किटों को ट्रक समेत कस्टम कार्यालय, पेट्रापोल, टेंटूलिया को सौंप दिया गया।
दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत आईसीपी पेट्रापोल, 145 बटालियन के बीएसएफ जवानों ने ट्रक चालक बने एक बांग्लादेशी तस्कर को 4667 ग्राम वजन के 2.78 करोड़ कीमत के 40 सोने के बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया।
ट्रक बांग्लादेश से भारत में मछली लेकर जा रहा था।@BSF_India pic.twitter.com/O9eaAEaslD
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म (@PBNS_Hindi) March 19, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?