राजस्थान ( Rajasthan ) के जोधपुर ( Jodhpur ) जिले में हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्यारों ने हिस्ट्रीशीटर को पहले घर से बाहर बुलाया और फिर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना राजीव गांधी नगर इलाके की शनिवार रात की है। हमले का वीडियो रविवार को सामने आया है।
प्रतापनगर एसीपी प्रेम धनदे ने बताया कि रमेश उर्फ महाकाल (35) निवासी चोखा के पास बॉम्बे योजना क्वार्टर की बदमाशों ने हत्या कर दी। उसकी घर से कुछ दूरी पर ही बॉडी मिली। रमेश के भाई राकेश सिंधी ने मर्डर का मामला दर्ज कराया।
जोधपुर ( Jodhpur ) पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर रमेश उर्फ महाकाल को 10 लोगों ने शनिवार रात घर के बाहर बुलाया। रमेश गली के कॉर्नर तक आया तो उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रमेश बचकर भागा तो सभी बदमाश उसके पीछे भागे और दबोच लिया। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए।
जोधपुर ( Jodhpur ) पुलिस ने हत्या के मामले की जांच की तो इलाके में रहने वाले युवक अयान का नाम सामने आया। हिस्ट्रीशीटर रमेश पर हमले की घटना कॉलोनी में गली में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस सीसीटीवी से पुलिस ने अयान समेत दो आरोपियों की पहचान की थी। पुलिस ने बताया कि रमेश नशे का आदी था। वह कई बार लोगों को धमकाकर पैसे भी मांगता था।
2 दिन पहले ही रमेश ने अयान को भी धमकाकर पैसों की डिमांड की थी। इसको लेकर अयान ने राजीव गांधी नगर थाने में रमेश के खिलाफ परिवाद दिया था। अयान ने ही अपने साथियों के साथ बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी।
हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज थे। हत्या के एक मामले में 28 महीने जेल भी काट चुका था। हिस्ट्रीशीटर के परिजनों का एक मकान सूरसागर में भी है। सूरसागर से कुछ दिन पहले ही वह राजीव गांधी नगर में रहने आया था। यहां वह अपनी मां के साथ रहता था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत