हरियाणा (Haryana )के रेवाड़ी( Rewari ) जिले में रविवार को गांव गढ़ी बोलनी में एक परिवार ने गैस सिलेंडर से आग लगा ली। इसमें दो लड़कियों सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सूत्रों के अनुसार, घरेलू कलह के चलते परिवार ने यह कदम उठाया। मृतकों में 16 और 14 साल की लड़कियां और 10 साल का लड़का शामिल हैं। कसोला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी ( Rewari ) जिले के गांव गढ़ी बोलनी निवासी लक्ष्मण एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार को किसी बात को लेकर परिवार में ही उसके झगड़ा हुआ था। रात में परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे घर के अंदर से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। पड़ोसी जितेंद्र और उसका भाई घर पहुंचे तो खिड़की (रोशनदान) उखड़ा हुआ था, जबकि छत का कुछ हिस्सा भी धमाके से टूटा हुआ था।
धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी जितेन्द्र और अन्य लोग जब लक्ष्मण के घर पहुंचे तो रसोई में रखे दोनों सिलेंडर लीक मिले। इतना ही नहीं, चूल्हा भी खुला हुआ था। कमरे में धुआं भरा हुआ था। अंदर जाकर जब बेसुध पड़े परिवार के एक सदस्य को निकालने की कोशिश की तो उसके साथ अन्य भी बाहर की तरफ खिंचने लगे। पड़ोसियों ने जब पांचों को बाहर निकाला तो सभी के पैर रस्सी से बंधे हुए थे।
पांचों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया, जहां बेटी अनीषा (16), निशा (14) व बेटे हितेश (12) ने दम तोड़ दिया, जबकि लक्ष्मण (34) व उसकी पत्नी रेखा (31) की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घर में जहरीले पदार्थ के कुछ खाली पाउच भी मिले है, जिससे अंदेशा ये भी लगाया जा रहा है कि उन्होंने पहले जहरीला पदार्थ खाया हो। रेवाड़ी ( Rewari ) जिले के कसौला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?