अमृतपाल Amritpal Singh)को काबू करने के लिए पंजाब पुलिस (Punjab Police) की ओर से की गई छापेमारी के दौरान जो हथियार पकड़े गए है उन पर भी एकेएफ लिखा हुआ था। जहां तक की अपने समर्थकों के लिए बनाई बुलेट प्रूफ जैकेटों पर एकेएफ लिखा हुआ था।
जालंधर के डीआईजी स्वपन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमृतपाल के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से कनेक्शन का खुलासा किया। ऐसे में अब इस केस में एनआईए की एंट्री हो सकती है।खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह ( Amritpal Singh)आनंदपुर खालसा फोर्स (एकेएफ) बना रहा था।
अमृतपाल ( Amritpal Singh) के वकील इमान सिंह खारा ने रविवार को पंजाब एवं चंडीगढ़ हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस पिटिशन यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। इस याचिका में दावा किया गया कि पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को पकड़ चुकी है, मगर उसकी गिरफ्तारी शो नहीं की जा रही।
पिटिशन में मांग की गई कि अमृतपाल सिंह को अदालत में पेश कराया जाए। याचिका पर सुनवाई हाईकोर्ट के जस्टिस शेखावत के घर पर हुई। इसमें कोर्ट ने अमृतपाल को पेश करने के लिए वारंट अफसर नियुक्त करने से तो इनकार कर दिया, लेकिन पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांग लिया। इस पिटिशन पर अगली सुनवाई 21 मार्च को होगी।
अमृतपाल ( Amritpal Singh)के खिलाफ रविवार को तीन और मामले दर्ज किए गए। पहला मामला उसकी काफिले से मिले हथियार के संबंध में दर्ज की गई है। दूसरा मामला शनिवार को अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों द्वारा जालंधर में पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने के सिलसिले में दर्ज हुआ है। तीसरा केस अमृतसर में दर्ज हुआ है। पुलिस ने उसके सात सहयोगियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को हथियार अमृतपाल के कहने पर एक साथी ने दिए थे।
हरियाणा पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पंजाब से लगी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब में आने और जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
पुलिस ने रविवार को पूरे राज्य में फ्लैग मार्च भी किया। कई जिलों में धारा 144 लागू है। अब तक उसके 100 से ज्यादा साथी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कुछ लोगों को पुलिस ने नजरबंद किया है। पुलिस ने अमृतपाल के पैतृक गांव स्थित घर की भी तलाशी ली।
अमृतसर से गिरफ्तार अमृतपाल ( Amritpal Singh)के सहयोगियों से 12 बोर की छह अवैध राइफल, .315 बोर की एक लाइसेंसी पिस्तौल, .32 बोर की एक रिवाल्वर और 322 कारतूस मिले हैं। अमृतसर (ग्रामीण) के एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथी गुरभेज सिंह ने आरोपियों को हथियार और कारतूस मुहैया करवाए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?