ब्रिटेन ( Britain ) में भारतीय उच्चायोग( Indian High Commission ) पर हमला किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि लंदन स्थित उच्चायोग को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया है। इस दौरान तिरंगे का अपमान भी किया गया और परिसर में तोड़फोड़ भी की गई। भारत ने इस घटना की निंदा करते हुए नाराजगी जताई है। इसके मद्देनजर भारत में ब्रिटेन के वरिष्ठ राजनयिकों को तलब किया गया है। वहीं, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने भी इस घटना की निंदा की है। एलिस ने इसे शर्मनाक घटना करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इस घटना के बाद भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि मैं भारत के उच्चायोग( Indian High Commission ) के लोगों के खिलाफ और उच्चायोग के परिसर में आज हुए इस शर्मनाक कृत्यों की निंदा करता हूं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने ये भी कहा है कि ब्रिटेन के सबसे वरिष्ठ राजनयिक को नई दिल्ली में तलब किया जा रहा है।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, लंदन में उच्चायोग ( Indian High Commission )में प्रदर्शनकारियों भारतीय तिरंगे को उतारने की घटना के संबंध में सरकार ने दिल्ली में ब्रिटेन के राजनयिकों को तलब किया है। लंदन में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों की ओर से गई कार्रवाई पर भारत के कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने इसका विरोध दर्ज कराने के लिए रविवार देर शाम ब्रिटेन के वरिष्ठतम राजनयिक को तलब किया।
Press Release ➡️ https://t.co/Apz9tgy1Ki pic.twitter.com/PV2VyUw1Lt
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) March 19, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?