उत्तर प्रदेश के एटा (Etah ) जिले में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले सभी मैनपुरी जिले के रहने वाले है।
जानकारी के अनुसार, एटा (Etah ) के पिलुआ थाना इलाके के पिलुआ में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे दिल्ली से मैनपुरी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग और डिवाइडर तोड़ते हुए ओवर ब्रिज से 20 फुट नीचे जा गिरा। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में अनस खान और इरफान निवासी कुरावली जिला मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सत्तार खान, शाहरुख खान निवासी कुरावली और अक्षय बाबू निवासी बिछवा मैनपुरी घायल हो गए।
एटा (Etah ) पुलिस ने बताया कि हादसे सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ। तेज आवाज होने पर जानकारी हुई तो हाईवे पर दोनों ओर पुलिस की गाड़ियां दौड़ाई, तब घायल केंटर में फंसे थे, काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार ट्रक चालक के नींद आ जाने के कारण हादसा होने की सम्भावना है। दुर्घटना का शिकार हुआ तेज रफ्तार ट्रक दिल्ली की तरफ से मैनपुरी ( Mainpuri ) की तरफ जा रहा था। पहले सभी 2 घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद एक युवक अच्छे खान की मौके पर हुई मौत हों गयी थी, उसके बाद में इलाज के दौरान दो और अनस और इरफ़ान खान ने दम तोड़ दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?