हरियाणा (Haryana ) के करनाल ( Karnal) की जिला जेल में भ्रूण-लिंग परीक्षण( PNDT )मामले में बंद डॉक्टर प्रवीन कादियान ( Dr. Praveen Kadiyan ) की मौत हो गई। डॉक्टर की तबियत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने डॉक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पानीपत की असंल सिटी निवासी प्रवीन कादियान ( Dr. Praveen Kadiyan )असंध में अपना क्लीनिक चलाता था। 14 मार्च से प्रवीन कादियान पीएनडीटी ( PNDT )मामले में जिला जेल में बंद था। जेल में अचानक उसकी तबयत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां रविवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रवीन कादियान के दो लड़के है। जो अभी छोटे हैं। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर प्रवीन कादियान ( Dr. Praveen Kadiyan ) पेशे के अलावा राजनीति में रूचि रखता था। बताया जा रहा है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ भी उनके अच्छे संबध थे। जिसके चलते डॉक्टर प्रवीन को पानीपत जजपा मेडिकल सेल के सचिव का पद भी दिया हुआ था।
पुलिस ने बताया कि प्रवीन के खिलाफ थाना असंध में पीएनडीटी( PNDT ) का केस दर्ज हुआ था। 14 तारीख से वह जेल में बंद था। 16 मार्च को अचानक उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां कल इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
डा. प्रवीण कादियान ( Dr. Praveen Kadiyan )पानीपत की अंसल सिटी में रहता था और असंध में उसने अपना अस्पताल खोला हुआ था। इसी माह उसके अस्पताल में एक गर्भवती महिला आई थी। आरोप है कि डाक्टर ने महिला के स्वजनों के कहने पर भ्रूण जांच की।
कन्या भ्रूण होने पर उसने महिला का आपरेशन किया था। आपरेशन के बाद महिला की तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। उसे करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने इस मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?