जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा( Japanese PM Fumio Kishida )2 दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हैदराबाद हाउस में किशिदा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi )से मुलाकात की। मोदी ने प्रधानमंत्री किशिदा को चंदन से बनी बुद्ध की प्रतिमा गिफ्ट में दी।
इस बीच पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida)के साथ दिल्ली के बुद्ध पार्क में सैर करने गए। पीएम मोदी ने इस दौरान फुमियो किशिदा को पारंपरिक खाने का स्वाद चखाया। पीएम मोदी ने जापानी पीएम को गोलगप्पे खिलाए, इसके बाद दोनों ने लस्सी का मजा भी लिया।
मोदी और किशिदा (Fumio Kishida) का यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें जापान के प्रधानमंत्री मोदी के साथ लस्सी बनाने वाली मथनी को घुमाते और गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क का है। मोदी और किशिदा ने पार्क घूमा और लकड़ी की बेंच पर बैठकर बातचीत भी की।
जापानी प्रधानमंत्री किशिदा (Fumio Kishida)ने कहा- मैंने आज प्रधानमंत्री मोदी को हिरोशिमा में होने वाले G-7 समिट के लिए न्योता दिया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। मैं भारत की धरती से आजाद इंडो-पैसिफिक को लेकर अपना विजन साझा करूंगा। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मैं प्रधानमंत्री किशिदा का भारत में स्वागत करता हूं। मेरी उनसे पिछले एक साल में कई बार मुलाकात हुई है। इस दौरान मुझे हमेशा दोनों देशों के बीच संबंध को लेकर पॉजिटिविटी महसूस हुई। आज मैंने उनसे हमारे G-20 अध्यक्षता की प्राथमिकताओं के बारे में बात की। हमारा लक्ष्य सभी को साथ लेकर चलना है।
पीएम मोदी और जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने भारत-जापान वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की. साथ ही रक्षा उपकरण और प्रौद्यौगिकी सहयोग, स्वास्थ्य और डिजिटल साझेदारी पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान वर्ष 2023 को ‘टूरिज्म एक्सचेंज’ वर्ष के रूप में मना रहे हैं, इसके लिए दोनों देशों ने ‘कनेक्टिंग हिमालयाज विद माउंट फूजी’ नाम का थीम चुना है। उन्होंने कहा कि भारत जी-20 और जापान जी-7 की अध्यक्षता कर रहा है, इसलिए अपनी-अपनी प्राथमिकताओं और हितों पर साथ मिलकर काम करने का यह उत्तम अवसर है।
My friend PM @kishida230 enjoyed Indian snacks including Golgappas. pic.twitter.com/rXtQQdD7Ki
— Narendra Modi (@narendramodi) March 20, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?