राजस्थान ( Rajasthan ) के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh ) -कोटा हाईवे पर कार में आग लगने से होटल मालिक जिंदा जल गया। सोमवार सुबह करीब 5 बजे दूध लेने जा रहे थे। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी आई और आग पर काबू पाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। गाड़ी से कंकाल मिला। कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त है। आशंका जताई जा रही है कि पहले किसी गाड़ी से टक्कर हुई, फिर आग लगी है। पुलिस जांच में जुटी है। हादसा चित्तौड़गढ़ के आछोड़ा चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे हुआ।
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh ) पुलिस ने बताया कि बस्ती इलाके के सुरजना के रहने वाले मांगीलाल धाकड़ (48) पुत्र मोहन लाल धाकड़ कार ड्राइव कर दूध लेने डेयरी जा रहे थे। सुरजना और नगरी के बीच मांगीलाल का शिव शक्ति नाम का होटल है। होटल से सोमवार सुबह करीब 5 बजे वह कार से गोपालनगर डेयरी के लिए निकले थे। गोपालनगर की दूरी होटल से करीब 5 किलोमीटर है। सेमलपुरा मोड़ की तरफ करीब तीन किलोमीटर ही आगे जा पाए थे। तभी आछोड़ा चौराहे पर कार में आग लग गई। मांगीलाल धाकड़ को गाड़ी से निकलने का मौका नहीं मिला। मांगीलाल कार में ही जिंदा जल गए।
सेमलपुरा मोड़ स्थित खामका बालाजी मंदिर में भजन संध्या चल रहा था। वहां मौजूद लोग दौड़कर कार की तरफ गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई तब तक पुलिस भी पहुंच चुकी थी। ड्राइविंग सीट पर मांगीलाल का कंकाल मिला। मांगीलाल की पहचान भी उनकी कार से ही हुई है। मौके पर दूसरी गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले हैं। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य गाड़ी से टक्कर हुई होगी, जिससे होटल कारोबारी की कार में आग लग गई। चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh )पुलिस जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?