भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी सेंथिल कुमार की केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ( Puducherry )के विल्लियानूर में कुछ हमलावरों ने हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है। सेंथिल कुमार भाजपा नेता और पुडुचेरी के गृह मंत्री ए. नमस्सिवम के करीबी थे।
पुडुचेरी ( Puducherry )पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे की है। रविवार को जब भाजपा पदाधिकारी एक चाय की दुकान के पास इंतजार कर रहे थे, तब मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों के एक समूह ने सेंथिल कुमार की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने सेंथिल कुमार पर दो देशी बम भी फेंके, जिसके बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया और उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
यह जघन्य हत्या कन्नकी गवर्नमेंट हाई स्कूल से सटे एक बेकरी के पास हुई। बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों के अपराध स्थल पर पहुंचने से विलियनूर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस की भारी टुकड़ी इलाके में डेरा डाले हुए है।
सेंथिल कुमार मंगलम निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के पार्टी से संबंधित मामलों को देखने के अलावा रियल एस्टेट और कई अन्य व्यवसायों में भी थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या के पीछे जमीन-जायदाद से जुड़ी रंजिश होने का संदेह है।
इस बीच, विपक्षी डीएमके ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया और स्थानीय इंस्पेक्टर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। विपक्षी नेता आर. शिवा ने कहा कि सेंथिल कुमार द्वारा अपनी जान को खतरा होने का दावा करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने में विफल रही है। विपक्ष के नेता ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के एक पदाधिकारी की सार्वजनिक रूप से हत्या पुडुचेरी के केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति को स्पष्ट करती है।
घटना जिस इलाके में हुई, वहां के CCTV फुटेज भी पुडुचेरी ( Puducherry )पुलिस ने बरामद कर लिए है। फुटेज में एक व्यक्ति को सेंथिल पर देसी बम फेंकते देखा जा सकता है।सेंथिल कुमार की हत्या करने वाले सातों लोगों ने सोमवार को त्रिची की एक अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमलावरों में से एक नित्यानंद ने सेंथिल की हत्या का प्लान बनाया था। जिसके बाद उसने बाकी लोगों को तैयार किया। नामी बदमाश नित्यानंद ने पूछताछ में बताया कि सेंथिल से पुरानी दुश्मनी थी, जिसके चलते उसकी हत्या की गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?