प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने अपनी सरकार पर विपक्ष के हमलों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन से जोड़ते हुए मंगलवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल चुनावों में जितनी जीत हासिल करता जाएगा, उतना ही उसे निशाना बनाया जाएगा। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने पार्टी के नेताओं से मजबूत लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा है।
प्रधानमत्री मोदी (PM Modi )ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया, जो कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। बैठक में उन्होंने सांसदों से 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को बी आर आंबेडकर जयंती के बीच की अवधि को सामाजिक न्याय के लिए समर्पित करने को कहा।
प्रधानमत्री मोदी (PM Modi ) ने अपने संबोधन में पार्टी नेताओं का आह्वान किया कि ‘धरती माता’ के लिए काम करें।उन्होंने कहा कि ‘धरती मां’ जिसने वृक्षों, अनाज और अन्य उत्पादों से मानवता को पोषित किया है, वह अपने अंदर विष भर रहे रसायनों से मुक्त होने के लिए पुकार रही है।
प्रधानमत्री मोदी (PM Modi ) ने कहा कि राजनीति में काम कर रहे लोगों का समाज पर बहुत असर होता है और उन्हें गैर-राजनीतिक कामकाज भी करने चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस संदर्भ में ‘बेटी बचाओ’ के लिए गुजरात सरकार के उस समय के कार्यों का उल्लेख किया जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि इससे लिंग अनुपात में सुधार में बहुत मदद मिली।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी ने सांसदों से नयी प्रौद्योगिकियां सीखने के लिए विशेषज्ञों की सेवाएं लेने को भी कहा। उन्होंने कहा कि किसी चीज का उपयोग नहीं करने की यह वजह नहीं होनी चाहिए कि उसे जानते नहीं हैं।
विपक्षी दलों के लगातार हो रहे प्रदर्शनों का परोक्ष उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने गुजरात चुनाव के दौरान कहा था कि भाजपा और चुनाव जीतती जाएगी और ये विरोध प्रदर्शन और तीव्र होते जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को और अधिक तीव्र तथा निचले स्तर के हमलों का सामना करना पड़ेगा।
हाल में पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा संसदीय दल की यह पहली बैठक थी। इन चुनाव में भाजपा त्रिपुरा में अपनी सरकार कायम रखने में सफल रही। नगालैंड में भी उसका गठबंधन चुनाव जीत गया, वहीं मेघालय में भी पार्टी ने एनपीपी के साथ फिर से हाथ मिलाकर सरकार बनाई है।
प्रधानमंत्री ने भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान पार्टी सांसदों को नसीहत दी कि वह नौ साल के दौरान सरकार द्वारा किए गए कामों को जनता के बीच लेकर जाएं और अपने-अपने क्षेत्रों में इनका प्रचार करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 मई से 15 जून तक सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में जनता के बीच जाएं।
In BJP parliamentary party meet, PM Modi asks leaders to be ready for a “strong fight”
Read @ANI Story | https://t.co/uakCH5d6t1#BJP #parliamentarymeeting #PMModi pic.twitter.com/iFtsPMGVQL
— ANI Digital (@ani_digital) March 28, 2023
BJP National President Shri @JPNadda felicitates PM Shri @narendramodi at the BJP Parliamentary Party Meeting in New Delhi. pic.twitter.com/ybGF3y9ZcC
— BJP (@BJP4India) March 28, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?