पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के पूर्व बर्धमान जिले में शनिवार देर रात बीजेपी नेता राजू झा( Raju Jha) की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस फायरिंग में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में हुई। बीजेपी नेता राजू झा उर्फ राकेश पेशे से एक कोयला कारोबारी भी थे। वह कहीं जा रहे थे तभी बर्द्धमान के शक्तिगढ़ में कुछ हमलावरों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने के बाद बीजेपी नेता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें पांच गोलियां लगीं। वहीं उनके साथी ब्रथिन मुखर्जी को भी गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि दुर्गापुर के भाजपा नेता व कारोबारी राजू झा ( Raju Jha)कोलकाता जा रहे थे, जब शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के अमरा में एक मिठाई की दुकान के बाहर उन पर हमला किया गया।
पुलिस के मुताबिक, राजू झा ( Raju Jha)दुकान के बाहर अपनी एसयूवी में बैठे थे, तभी एक कार में सवार होकर दो व्यक्ति पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। एक आरोपी ने रॉड से उनकी एसयूवी कार के शीशे तोड़ दिए, जबकि दूसरे ने उनपर तोबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की। हमले में झा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
BJP leader Raju Jha shot dead in West Bengal’s Bardhaman
Read @ANI Story | https://t.co/gkK5JrNse5#BJPLeader #RajuJha #Bardhaman #WestBengal pic.twitter.com/7hDkdVKZV7
— ANI Digital (@ani_digital) April 1, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?