भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) के रिसर्च स्कॉलर सचिन कुमार जैन ने शनिवार को तमिलनाडु के वेलाचेरी में अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। मरने वाला छात्र पश्चिम बंगाल ( West Bengal) का रहने वाला था। 32 साल के रिसर्च स्कॉलर सचिन कुमार जैन ने मरने से एक दिन पहले 31 मार्च को अपना वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट किया था। इसमें लिखा था- आई एम सॉरी नॉट गुड इनफ यानी मुझे माफ करना मैं किसी लायक नहीं।
इस साल आईआईटी मद्रास (IIT Madras) में किसी स्टूडेंट के आत्महत्या करने की यह तीसरी घटना है, जबकि 2018 के बाद से आत्महत्या का यह 11वां मामला है।सचिन दो और पीएचडी स्टूडेंट देवकुश और देवराज के साथ किराए के कमरे में रहता था, जो उसने 3 महीने पहले लिया था। स्टेटस को देखकर उसके दोस्तों को कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई। इसके बाद तुरंत दोनों घर पहुंचे, जहां सचिन पंखे से लटका हुआ मिला।
दोनों ने एम्बुलेंस और पुलिस को खबर की। लेकिन हॉस्पिटल ले जाने पर उसे मरा हुआ पाया गया। पुलिस ने सचिन का शव रोयापेट गवर्नमेंट हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
सचिन की मौत के बाद आईआईटी मद्रास (IIT Madras) ने एक बयान में कहा, “31 मार्च 2023 की दोपहर चेन्नई (Chennai) वेलाचेरी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग पीएचडी रिसर्च स्कॉलर के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। रिसर्च स्टूडेंट की मौत हमारे संस्थान के लिए बड़ा नुकसान है। हम मृतक छात्र के दोस्तों और परिवार के दुख में शामिल हैं और अनुरोध करते हैं कि सभी लोग मृतक के परिवार की निजता का सम्मान करें।”
इससे पहले 14 मार्च को मद्रास आईआईटी कैंपस में बीटेक थर्ड ईयर के स्टूडेंट पुष्पक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। 20 साल का पुष्पक आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। कोट्टुरपुरम पुलिस ने कहा था कि पढ़ाई पर फोकस न कर पाने के कारण वह परेशान था। इसलिए उसने यह कदम उठाया।
14 फरवरी को महाराष्ट्र के एक रिसर्च स्कॉलर 24 साल के स्टीफन सनी नाम के स्टूडेंट ने आत्महत्या की थी। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। सनी हॉस्टल के कमरे में फांसी से लटका मिला था। पुलिस को सनी के पास से एक नोट मिला था, जिस पर don’t prosecute (मुकदमा न करें) लिखा हुआ था।
PhD scholar at IIT Madras commits suicide, third incident at IIT-M in 2023 #IITMadras #kalingatvhttps://t.co/5H0yBl9hTJ
— Kalinga TV (@Kalingatv) April 2, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?