पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के हुगली( Hooghly ) में रविवार को दो गुटों के बीच हिंसा भड़की गई। रिशरा इलाके में शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी हुई। इसके बाद वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।झड़पों के बाद हुगली ( Hooghly )जिले में राज्य सरकार ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी हैं।
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि महिलाओं और बच्चों पर पत्थर फेंके गए। हावड़ा में हिंसा के बाद भी राज्य सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया।
आरोप है कि हुगली ( Hooghly )के रिसड़ा इलाके में रविवार शाम भाजपा द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा पर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा अचानक पथराव व हमला किया गया, जिसके बाद हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान उपद्रवियों ने बमबाजी के साथ कई वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की।
भाजपा का दावा है कि हमले में उसके स्थानीय विधायक विमान घोष सहित 30 से 40 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। विधायक समेत कई कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली जा रही इस शोभायात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष भी शामिल थे। हालांकि, वे सुरक्षित हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया है कि शोभायात्रा जब मस्जिद के पास से गुजर रही थी, तभी उसके अंदर से अचानक हमला किया गया। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए हिंसा के लिए ममता सरकार व तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
मजूमदार ने आरोप लगाया कि पुलिस हिंसा को खड़े होकर देख रही थी। उन्होंने घटना की एनआइए जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के इशारे पर हिंसा हो रही है और हमले के जरिए भाजपा को डराने की कोशिश हो रही है। मजूमदार सोमवार को इलाके का दौरा भी करेंगे।
वहीं, हिंसा के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
West Bengal | State govt suspends internet services in Hooghly district after the clashes during BJP Shobha yatra pic.twitter.com/K3G05HCOFm
— ANI (@ANI) April 2, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा